विराट को मिला एक और नया घर, रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम

बैंगलुरु 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए अब तक “होम” का मतलब सिर्फ एक ही था चिन्नास्वामी स्टेडियम शोर, छोटे बाउंड्री और बीच में विराट कोहली  यही RCB की पहचान रही है लेकिन IPL 2026 इस कहानी में एक नया मोड़ लेकर आया है. पहली बार RCB अपने शहर से बाहर कदम रख रही है, और यह सिर्फ कुछ मैचों के लिए नहीं, बल्कि बड़े मुकाबलों के साथ है.मजे की बात ये है कि विराट की टीम ने शहर ही नहीं राज्य भी बदला है। 

छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के लिए ये बड़ी खबर है, जहां लगभग एक दशक बाद IPL मैच खेले जाएंगे. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैदान को अपने दूसरे होम के तौर पर इस्तेमाल किया था. RCB ने भी यहां आखिरी बार 2016 में खेला था. रायपुर जैसे शहर, जहां नियमित तौर पर बड़े क्रिकेट मैच नहीं होते, वहां इतने बड़े खिलाड़ियों को लाइव देखने का मौका मिलना अपने आप में खास है. यही वजह है कि शहर में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 

ये भी पढ़ें :  पहले टेस्ट में टीम इंडिया की परीक्षा: दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर्स बनेंगे सबसे बड़ी चुनौती

रायपुर में बड़े मुकाबले लेकर उतरेगी RCB
वीर नरायण स्टेडियम रायपुर को IPL 2026 के लिए RCB का दूसरा होम ग्राउंड चुना गया है. यहां RCB अपने दो सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबले खेलेगी. 10 मई को उनका सामना मुंबई इंडियंस से होगा, जबकि 13 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ भिड़ंत होगी. दोनों ही मैच डे-नाइट होंगे. मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा , जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम होंगे, जबकि KKR भी अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ उतरेगी. इन सबके बीच विराट कोहली की मौजूदगी रायपुर को उस हफ्ते IPL का केंद्र बना देगी। 

ये भी पढ़ें :  मोहन बागान ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 2-0 से हराया

IPL में “सेकेंड होम” बन रही नई रणनीति
RCB इस बदलाव में अकेली नहीं है अब IPL की कई टीमें अपने दूसरे होम ग्राउंड को सिर्फ बैकअप नहीं, बल्कि रणनीति का हिस्सा बना रही हैं.राजस्थान रॉयल्स लगातार गुवाहाटी में मैच खेल रही है, जहां वह इस सीजन तीन अहम मुकाबले खेलेगी वहीं पंजाब किंग्स भी धर्मशाला को अपने दूसरे होम के रूप में इस्तेमाल कर रही है और बड़े मैच वहां शिफ्ट कर रही है। 

ये भी पढ़ें :  WWE की पूर्व सुपरस्टार लाना की ग्लैमरस लाइफ: कई अफेयर्स और सुर्खियों से भरी रही जर्नी

नए बाजार, नए फैंस
दरअसल, IPL बिना नई टीम जोड़े ही अपने दायरे को बढ़ा रहा है. रायपुर, गुवाहाटी और धर्मशाला जैसे शहरों में बड़े मैच आयोजित करके फ्रेंचाइजी नए बाजारों तक पहुंच बना रही हैं, नए फैंस जोड़ रही हैं और मैच डे एंगेजमेंट को बढ़ा रही हैं. IPL 2026 में RCB का रायपुर जाना सिर्फ एक बदलाव नहीं, बल्कि लीग की बढ़ती पहुंच और रणनीतिक सोच का संकेत है. यह दिखाता है कि IPL अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश को अपने साथ जोड़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment