केकेआर रोहित शर्मा के लिए बादाम हलवा जैसी टीम है पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत ने की बड़ी भविष्यवाणी

पूर्व भारतीय चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा के दमदार आगाज की भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज एक बार फिर वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं. श्रीकांत ने कहा कि केकेआर के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड हमेशा से बेहद शानदार रहा है और यही इस मुकाबले में उनके पक्ष में जा सकता है.

रोहित शर्मा का केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड
आईपीएल के सबसे सफल मुकाबलों में से एक रहा है. मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने कोलकाता के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत ने रोहित को लेकर बड़ा बयान दिया.

ये भी पढ़ें :  केएल राहुल ने इंग्लैंड जाते ही जड़ा शतक, जुरेल और करुण नायर ने भी खूब जमाया रंग

रोहित को लेकर क्या बोले श्रीकांत
श्रीकांत ने कहा, कुछ साल पहले तक केकेआर, रोहित शर्मा के लिए हलवा की तरह थी. वह उनकी गेंदबाजी को हलवा की तरह खाएंगे. केकेआर उनकी बादाम हलवा टीम है. जैसे ही केकेआर सामने आती है, रोहित अपने कम्फर्ट जोन में आ जाते हैं.

29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना केकेआर से होगा और इस मुकाबले में रोहित शर्मा एक बार फिर टीम की योजनाओं के केंद्र में होंगे. मुंबई को उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि केकेआर चाहेगी कि सुनील नरेन अपने शानदार रिकॉर्ड के दम पर रोहित को जल्दी आउट करें.

ये भी पढ़ें :  Mohamed Salah का बड़ा फैसला: 9 साल बाद Liverpool FC को कहेंगे अलविदा

केकेआर के सामने कैसा रहा है रोहित का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा के आंकड़े बताते हैं कि उनसे इतनी बड़ी उम्मीदें क्यों की जा रही हैं. मुंबई इंडियंस के इस सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल करियर में केकेआर के खिलाफ 127.86 के स्ट्राइक रेट से 1083 रन बनाए हैं. वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने किसी एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनके नाम केकेआर के खिलाफ छह अर्धशतक और एक शतक दर्ज है. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 109 रन है, जो उन्होंने ईडन गार्डन्स में बनाया था.

ये भी पढ़ें :  गाबा में जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भी बारिश की आंख मिचौली जारी रही, अब मैच का नतीजा होगा ड्रॉ!

हालांकि, अगर हाल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो रोहित का प्रदर्शन थोड़ा गिरा है. उन्होंने केकेआर के खिलाफ आखिरी अर्धशतक 2020 में लगाया था. वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 120.81 के स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए हैं.
 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment