राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की तबीयत बिगड़ी, रात 1 बजे उदयपुर रेफर

प्रतापगढ़
राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री और प्रतापगढ़ से विधायक हेमंत मीणा की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है। रविवार रात हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रात करीब 1 बजे उदयपुर रेफर कर दिया है।

अचानक 190 पहुंचा ब्लड प्रेशर
दरअसल, रविवार रात मंत्री मीणा के अंबा माता स्थित आवास पर उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक यादव के अनुसार हेमंत मीणा का ब्लड प्रेशर (BP) 190 तक पहुंच गया था, जो काफी चिंताजनक था। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजकुमार जोशी और उनकी टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। इंजेक्शन और दवाइयों के बाद बीपी 150 तक आया, लेकिन रिस्क न लेते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें :  नौगांव में 2 लड़कियों ने की आपस में शादी, शपथ-पत्र से हुआ खुलासा तो चौंक गए परिजन, जानें क्या कहा?

3 दिन में दूसरी बार बिगड़ी सेहत
गौरतलब है कि महज तीन दिन पहले भी हेमंत मीणा को हाई ब्लड प्रेशर और फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई थी। तब भी उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन काम के दबाव और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के चलते उनकी सेहत में सुधार नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें :  अब बिना रुके चलेंगी रोडवेज बसें! यूपी सरकार ने लागू किया 24 घंटे शटल सिस्टम

दिनभर सक्रिय रहे मंत्री मीणा
जानकारी के अनुसार बीमार होने के बावजूद रविवार को मंत्री मीणा काफी सक्रिय नजर आए। उन्होंने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष उत्सव जैन और कई वरिष्ठ पदाधिकारी वहां मौजूद थे। रात होते-होते अचानक उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई।

ये भी पढ़ें :  विज्ञान संकाय और नियुक्तियों पर शिक्षा मंत्री का जवाब, सदन में तीखी नोकझोंक

हेमंत मीणा प्रतापगढ़ और आसपास के आदिवासी अंचल के बड़े नेता हैं। उनके बीमार होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचने लगे। रायपुर से लेकर प्रतापगढ़ तक के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment