असम चुनाव से पहले शाह का बड़ा बयान, बोले- UCC लागू करेंगे, घुसपैठियों पर सख्ती

 नई दिल्ली

असम विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू होता है, तो घुसपैठिए चार शादियां नहीं कर पाएंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए विकास और शांति का वादा किया।

अमित शाह ने असम के गोलपाड़ा जिले के दूधनोई में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आदिवासी विकास के लिए एक पूरा रोडमैप तैयार किया है।

ये भी पढ़ें :  गोल्ड खरीदने का मूड है? 11 दिसंबर का 10 ग्राम सोने का नया भाव जानें, 18K, 22K और 24K सोने की ताजा कीमत

उन्होंने लोगों से अपील की कि इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को फिर से सत्ता में लाएं। शाह ने कहा कि यह विकास तभी पूरा हो पाएगा, जब भाजपा सरकार दोबारा बनेगी।

आदिवासी समाज पर जोर

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार में देश को पहली बार एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिली। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर भाजपा ने इतिहास रचा है, जो कांग्रेस नहीं कर पाई। उन्होंने यह भी साफ किया कि यूसीसी लागू होने पर आदिवासी क्षेत्रों को इससे बाहर रखा जाएगा, ताकि उनकी परंपराओं पर असर न पड़े।

ये भी पढ़ें :  उद्धव ठाकरे ने हमला बोला, सौगात-ए-सत्ता वाली किट बांट रही भाजपा, अब कहां गया ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाला नारा

अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर भी सख्त रुख दिखाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेघालय के गारो हिल्स इलाके में घुसपैठियों ने आदिवासी महिलाओं से शादी करके सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश की, जिससे वहां तनाव पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को फिर से मौका मिला, तो राज्य से घुसपैठ को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा और ऐसे लोगों को वापस भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें :  ईरान जंग से सबक: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट जैसी गलती न हो, इसलिए भारत बना रहा तीनों सेनाओं का नया कमांड

कब है चुनाव?

अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने असम में शांति स्थापित की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस फिर से मजबूत हुई, तो राज्य में अस्थिरता लौट सकती है। उन्होंने लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की। असम में 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को मतगणना की जाएगी।

 

Share

Leave a Comment