बलरामपुर में CMO–पार्षद विवाद: अभद्र बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, बढ़ा बवाल

बलरामपुर.

बलरामपुर नगरपालिका में इन दिनों सियासी और प्रशासनिक टकराव खुलकर सामने आ गया है। पार्षद ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रवण राय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग वायरल की है, जिसमें अभद्र भाषा और धमकी देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने जिले की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

बलरामपुर नगरपालिका के एक भाजपा पार्षद ने CMO प्रणव राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार करते हैं, और दबाव की भाषा में बात करते हैं। पार्षद द्वारा वायरल की गई कॉल रिकॉर्डिंग में कथित रूप से धमकी और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल सुनाई दे रहा है। वार्ड 14 पार्षद गौतम सिंह का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। वे पहले भी कई बार CMO के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज पार्षदों का कहना है कि अपने ही सरकार में उनकी सुनवाई नहीं हो रही और अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कोरबा में पत्थर से कुचलकर व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस पूरे मामले में CMO राय ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वायरल ऑडियो उनका नहीं है, बल्कि AI तकनीक के जरिए उसमें छेड़छाड़ (टेंपरिंग) की गई है। CMO ने स्पष्ट किया कि वे केवल नियमों के तहत काम करते हैं और किसी भी प्रकार के अवैध दबाव में आकर कार्य नहीं करेंगे। CMO के मुताबिक, कुछ लोग गलत तरीके से काम करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं, जिसे वे स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य केवल नगर का विकास है।

ये भी पढ़ें :  जिंदल स्टील ने आंगुल में नया 3 एमटीपीए बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस (BOF) चालू किया, इस्पात निर्माण क्षमता बढ़कर 9 एमटीपीए हुई

अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और भाजपा पार्षद कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। एक तरफ वायरल ऑडियो से उठे सवाल हैं, तो दूसरी ओर AI टेंपरिंग का दावा- ऐसे में सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, यह विवाद सुशासन के दावों के बीच प्रशासनिक कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।

Share

Leave a Comment