राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब होटलों में नहीं होंगे कोई भी सरकारी कार्यक्रम

जयपुर

राजस्‍थान सरकार ने खर्च कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. अब सरकारी कार्यक्रम जैसे समारोह, प्रदर्शनी, सेमिनार वगैरह निजी जगहों पर नहीं किए जाएंगे. साफ शब्दों में कहें तो होटल या प्राइवेट हॉल में सरकारी इवेंट कराने पर रोक लगा दी गई है. प्राइवेट जगह पर आयोजन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी की मंजूरी जरूरी.

ये भी पढ़ें :  लड्डू प्रसादम विवाद को मंत्री विजयवर्गीय ने बताया सनातन पर खतरा, सभी देवालयों के लिए की यह मांग

कमेटी से मंजूरी लेनी पड़ेगी  
हां, अगर कोई खास स्थिति हो, और निजी जगह पर कार्यक्रम करना बहुत जरूरी हो, तो इसके लिए पहले कमेटी से मंजूरी लेनी पड़ेगी. ये कमेटी मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में काम करेगी. बिना उनकी अनुमति के निजी स्थल पर आयोजन नहीं हो सकेगा.

ये भी पढ़ें :  दरगाह में 75 साल बाद बड़ा बदलाव: पहली बार खादिमों को मिलेगा लाइसेंस

सरकारी भवनों में होंगे कार्यक्रम
सरकार का कहना है कि इस फैसले से सरकारी सुविधाओं का सही इस्तेमाल होगा, और फालतू खर्च भी रुकेगा. इसको लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी विभागों, निगमों और स्वायत्तशासी संस्थाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं, अब उन्हें कहा गया है कि अपने कार्यक्रम सरकारी भवनों और कॉन्फ्रेंस हॉल में ही करें.

ये भी पढ़ें :  टोंक के निवाई में मिले घड़े का रहस्य गहराया, रात में फिर शुरू हुई खुदाई

सरकार ने तय कर रखी है जगह
सरकारी कार्यक्रम के लिए सरकार ने कुछ जगहें भी तय कर रखी है, जैसे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, एचसीएम रीपा और दुर्गापुर का सियाम इन जगहों पर सरकारी कार्यक्रम किए जा सकते हैं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment