19वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, 1 शेयर पर 30 रुपये का फायदा, रिकॉर्ड डेट नजदीक

मुंबई 

 Muthoot Finance Ltd ने एक बार फिर से डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस बार एक शेयर पर 30 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए Muthoot Finance Ltd की तरफ से रिकॉर्ड डेट की जानकारी दे दी गई है। जोकि अगले हफ्ते ही है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट? (Muthoot Finance Dividend Record date)
Muthoot Finance Ltd ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया गया है कि एक शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 17 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, कंपनी पहली बार इस साल एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही है।

ये भी पढ़ें :  शेयर बाजार में लौटी रौनक! गिरावट पर लगा ब्रेक, टाटा-इंडिगो समेत कई दिग्गज शेयरों में तेजी

19वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी
इस कंपनी ने पहली बार 2012 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड बांटा था। 2013 में कंपनी ने एक शेयर पर 4.5 रुपये का डिविडेंड दिया था। आखिरी बार Muthoot Finance Ltd के शेयर 25 अप्रैल 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 26 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, कंपनी ने अबतक एक बार भी निवेशकों को बोनस शेयर नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें :  विधायक एसएन सुब्बा रेड्डी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु में 5 ठिकानों पर छापे

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Muthoot Finance Stock Performance)
यह स्टॉक बीएसई के क्लोजिंग के टाइम पर 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद 3572.55 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 12.41 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 13.13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 66 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। Muthoot Finance Ltd का बीएसई में 52 वीक हाई 4149 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1964.35 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों में गर्मी बढ़ने के आसार

10 साल में 1896% की तेजी
दो साल में Muthoot Finance Ltd ने 116 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 247 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1896 प्रतिशत का फायदा मिला है।

Share

Leave a Comment