सचिन पायलट 15 सितंबर को जाएंगे छत्तीसगढ़, नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव पर होगा मंथन

रायपुर
 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 15 सितंबर को राज्य का दौरा करेंगे। पालयट अपने दो दिवसीय राज्य के प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।

जानकारी के अनुसार, पायलट के साथ दोनों नवनियुक्त प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार और जरिता लैतफलांग भी छत्तीसगढ़ जाएंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाएंगे। इसके अलावा संगठन में बदलाव को लेकर भी चर्चा होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें :  गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोरबा के विकास को मिलेगी नई दिशा, निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर बढ़ेंगे : मंत्री लखन लाल

सीनियर नेताओं की होगी बैठक

सचिन पायलट अपने दौरे के दौरान प्रदेश के सीनियर नेताओं के साथ बैठक करेंगे। क्योंकि दोनों प्रभारी सचिव पहली बार यहां आ रहे हैं तो यहां के नेताओं से मुलाकात परिचय भी करवाया जाएगा, प्रवास के दौरान नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाएंगे।

ये भी पढ़ें :  सचिन पायलट का केंद्र पर वार: 11 साल में कितने अवैध प्रवासी निकाले? SIR पर भी उठाए सवाल

दो दिनों तक छग दौरे पर रहेंगे

प्रदेश प्रभारी और प्रभारी सचिव दोनों ही दो दिनों के लिए प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरान पार्टी संगठन के अलग-अलग मोर्चों की बैठक होगी। उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।

संगठन में बदलाव पर भी चर्चा

पार्टी के प्रदेश संगठन में बदलाव की तैयारियां लगभग अंतिम दौर में चल रही हैं, प्रभारी के प्रदेश दौरे के दौरान होने वाली बैठकों में भी इसको लेकर चर्चा होगी। सूची लगभग फाइनल हो चुकी है, इन बैठकों के जरिए उनपर अंतिम मुहर लगेगी।

ये भी पढ़ें :  CG Breaking : रायपुर के सैफायर ग्रीन सोसाइटी में निर्माणधीन बिल्डिंग की 6th फ्लोर के गैलरी से गिरकर हुई मजदूर की मौत

एयरपोर्ट से लेकर राजीव भवन तक स्वागत की तैयारी

एसए संपत कुमार और जरिता लैतफलांग के पहले दौरे के लिए भव्य स्वागत की तैयारी है। एयरपोर्ट से लेकर राजीव भवन तक उनके स्वागत की तैयारी चल रही है।

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment