IPL 2026: आधे लीग फेज के बाद कौन बनेगा प्लेऑफ का दावेदार?

नई दिल्ली

IPL 2026 के लीग फेज का आधा सफर आज समाप्त हो जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का 35वां लीग मैच खेला जाएगा। इसी के साथ आईपीएल के इस सीजन के लीग फेज के आधे मैच खत्म हो जाएगा। पंजाब किंग्स अभी आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। आज सातवां मुकाबला पंजाब को खेलना है। अगर इस मैच में पंजाब की टीम हार भी जाती है तो भी पॉइंट्स टेबल में नंबर वन लीग फेज के आधे चरण के बाद बनी रहेगी। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो डीसी अपने सातवें मैच से पहले छठे पायदान पर है, जो ज्यादा से ज्यादा चौथे नंबर तक पहुंच सकती है। उसके लिए उन्हें बहुत ही बड़ी जीत चाहिए होगी। जीतने पर पांचवां स्थान उन्हें जरूर मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें :  ‘सेवानिवृत्त’ पहलवान विनेश फोगाट को पता-ठिकाना न बताने पर नाडा ने भेजा नोटिस

आपको बता दें, लीग फेज के आधे सफर का मतलब होगा कि सभी टीमें 7-7 मैच खेल चुकी होंगी, जबकि इतने ही मैच फिर उनके बाकी होंगे। देखा जाए तो पहले हाफ में कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। इन टीमों ने दो या इससे कम मैच जीते हैं। इन तीनों ही टीमों ने अपने 7-7 मैच खेल लिए हैं। एमआई और एलएसजी ने 2-2 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर ने एक ही मैच जीता है। एक मैच उनका बेनतीजा रहा है। इस तरह मुंबई, लखनऊ और कोलकाता की टीम इस वक्त खिताब के लिए दावेदार नजर नहीं आ रही हैं, क्योंकि इनके लिए प्लेऑफ्स में पहुंचना ही एक बड़ी उपलब्धि होगी।

ये भी पढ़ें :  AFCON 2025: सालाह रहे बेअसर, सेनेगल ने मिस्र को हराकर फाइनल का टिकट कटाया

वहीं, अगर बात आईपीएल 2026 की हाफ फेज के बाद की टॉप 4 टीमों की बात करें तो इनमें पंजाब किंग्स 6 मैचों के बाद 11 अंकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स है, जिसने सात में से 5 मैच जीते हैं। इतने ही मैचों में 7 मैचों के बाद राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की है। सनराइजर्स हैदराबाद 7 में से 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। दिल्ली की टीम अगर आज पंजाब को हरा देगी तो उसके भी 8 अंक हो जाएंगे, लेकिन नेट रन रेट की वजह से वह टॉप 4 में नहीं पहुंच पाएगी।

ये भी पढ़ें :  वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने के बाद भी D Gukesh को नहीं मिलेंगे ₹11 करोड़

ऐसे में इस वक्त खिताब के लिए दावेदार पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ही नजर आ रही हैं। अगर दिल्ली कैपिटल्स को चौथी जीत मिलती है तो वह भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएगी। उसके बाद जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेंगे, पता चल जाएगा कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करती हुई नजर आ रही हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment