लखनऊ से गोरखपुर-बनारस समेत 8 रूटों पर नई एयरकंडीशन बसें शुरू

लखनऊ

 लग्जरी बसों में शुमार वोल्वो बसों धीरे-धीरे रोडवेज से हट रही हैं, जिसका विकल्प रोडवेज की 22 नई एयरकंडीशन 42 सीटर बसें बनेंगी। यह बसें यह बसें कानपुर कार्यशाला से दो बार में लखनऊ के अवध बस डिपो पहुंच चुकी हैं। लखनऊ से गोरखपुर-बनारस और प्रयागराज समेत 8 रूटों पर चलेंगी। इनमें से चार रूटों पर प्रयोग के तौर पर एसी बसें चलाई जा रही हैं। बाकी चार रूटों पर बसों का संचालन 25 अप्रैल से शुरू हो गया।

अवध बस डिपो की नई एयरकंडीशन बसें कैसरबाग और आलमबाग से चलाई जाएगी। यह बसें आठ रूटों पर चलेंगी। 42 सीटर एसी बसों के रूट, किराया और समय सारणी तय हो गई है। अवध डिपो के एआरएम सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि गर्मी में यात्रियों के लिए 22 बसें आ चुकी हैं। छह और बसें लाने की तैयारी है। ताकि गर्मी में एसी बसों की मांग पूरी हो सके। यात्री एसी बसों में आनलाइन सीट बुक करा सकते है।

ये भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर इंदौर में आज बीजेपी द्वारा प्रोफेशनल्स मीट का आयोजन

आलमबाग से यहां-यहां चलेंगी बसें, किराया-समय सारणी तय
-प्रयागराज 460 रुपये, समय सुबह 7 और दोपहर 12 बजे

-बनारस 711 रुपये, समय सुबह 9 व 10:30 व दोपहर 3 बजे

-गोरखपुर 686 रुपये किराया, समय सुबह 9:30 बजे

-आजमगढ़ वाया एक्सप्रेस वे 678 किराया, समय सुबह नौ बजे

-मथुरा वाया एक्सप्रेस वे 889 रुपये किराया, समय रात 10:30 बजे

-बरसाना 992 रुपये किराया, समय रात 10:30 बजे

ये भी पढ़ें :  2026-27 की शुरुआत में ही आबकारी राजस्व में बड़ा उछाल, अप्रैल में ₹931 करोड़ अधिक प्राप्ति

-गौरी फंटा 537 किराया, समय सुबह आठ बजे कैसरबाग से

-आगरा 777 रुपये किराया, समय सुबह 9:30 बजे व रात 11 बजे

गर्मी के चलते लखनऊ में पहली बार रात्रिकालीन सिटी बसें चलेंगी
वहीं गर्मी के चलते लखनऊ में पहली बार ई बसों के संचालन का समय बदला जाएगा। सुबह सात बजे से शुरू होने वाली ई बसों की सेवाएं शाम सात बजे के बजाए रात 10 बजे तक रात्रिकालीन सिटी बसें चलाने की तैयारी है। दुबग्गा डिपो की ओर से 115 सिटी बसों के फेरे और समय में बदलाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। अभी उन मार्गो को चिन्हित किया जा रहा है, जहां देर रात तक सवारियों वाहनों के इंतजार में भटकती रहती हैं। दुबग्गा डिपो की ओर से आठ रूटों पर 115 ई बसें चलाई जा रही हैं। यह बसें सुबह सात से शाम सात बजे तक चलने के बाद डिपो में आकर खड़ी होती हैं। ऐसे में भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए एसी ई बसें देर रात तक चलाने की मांग की जा रही है। इस वजह से ई बसों का संचालन 12 घंटे से बढ़ाकर 15 घंटे किया जाएगा। एक हफ्ते में ई बसों की समय सारणी, फेरे और रूटों को चिन्हित करके एसी ई बसों का संचालन करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment