मुस्लिम समुदाय 18 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का जुलूस निकलेगा

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को 16 सितंबर से शिफ्ट करके 18 सितंबर को कर दिया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक मुस्लिम समुदाय ने 16 के बजाय 18 सितंबर को ईद का जुलूस निकालने का फैसला किया है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी भी है। यह गणेश पूजा का आखिरी दिन है। ऐसे में व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

ये भी पढ़ें :  ED का छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापा...विधायक, अधिकारी ED की जद में...जारी है कार्यवाही

अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय कलेक्टर अलग-अलग जिलों में ईद की छुट्टी वहां की स्थिति के अनुसार रीशेड्यूल कर सकते हैं। रविवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से कहा था कि 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी कर दी जाए।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में प्यार के चलते महिला सिपाही ने SI को कार से कुचलकर घसीटा, हुई मौत

उन्होंने कहा था, अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को है। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फैसला किया है कि वे ईद-ए-मिलाद का जुलूस 18 सितंबर को निकालेंगे। ऐसे में दोनों ही त्योहार सौहार्द के साथ मनाए जा सकेंगे। बता दें कि गणपति के त्योहार का आखिरी दिन 17 सितंबर को है। वहीं इस बार ईद-ए-मिलाद 16 सितंबर को पड़ रही है।

ये भी पढ़ें :  टमाटर को मिले Z श्रेणी की सुरक्षा... सब्जी विक्रेता ने सिक्योरिटी के लिए लगाए 2 बाउंसर, छूने पर भी है प्रतिबंध

दूसरी बार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद से आगे आकर सांप्रदायिक सौहार्द का ध्यान रखते हुए ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा है। नवी मुंबई में ईद-ए-मिलाद का जुलूस तुरभे से शुरू होकर वाशी होकर घनसोली दरगाह तक जाता है। मुस्लिम पैगंबर मोहम्मद की जयंती के रूप में ईद-ए-मिलाद मनाते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment