गुजरात ने टॉस जीतकर चुनी रणनीति, पंजाब के खिलाफ मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी टीम

अहमदाबाद

 गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें रविवार को आईपीएल 2026 के डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने हैं। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स की टीम लगातार मुकाबले जीतते हुए आ रही है और अब तक टीम ने सिर्फ एक मुकाबला गंवाया है। पंजाब ने 8 मैच खेलते हुए 6 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम में निरंतरता की कमी दिखी है। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम ने 9 मैच खेलते हुए 5 मैच जीते हैं, जबकि 4 गंवाए हैं। गुजरात टेबल में 5वें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें :  रिकी पोटिंग ने मोहम्मद सिराज और ट्रैविस हेड की कंट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी

GT vs PBKS मैच में किसने जीता टॉस

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

गुजरात-पंजाब प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

ये भी पढ़ें :  वर्ल्ड कप 2027 और ODI से संन्यास पर रोहित शर्मा की रणनीति, बचपन के कोच ने बताई अंदर की बात

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Share

Leave a Comment