शनि जयंती 2026 में दुर्लभ संयोग, वृषभ से धनु तक इन राशियों को मिल सकता है लाभ

 इस साल शनि जयंती 16 मई 2026, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. खास बात यह है कि शनि जयंती इस बार शनिवार को पड़ रही है, जिसे ज्योतिष में बेहद खास संयोग माना जा रहा है. इसके अलावा, शनि जयंती के दिन अन्य संयोग भी बन रहे हैं जिसमें चंद्रमा का गोचर, अमावस्या तिथि का रहना, शोभन योग और भरणी नक्षत्र का संयोग. यह दुर्लभ संयोग शनि जयंती पर करीब 15 साल बाद बन रहा है. पंचांग के अनुसार, पूरे दिन अमावस्या तिथि का प्रभाव रहेगा. शाम के समय चंद्रमा राशि परिवर्तन करेंगे और रात तक वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसलिए यह दिन ज्योतिष के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मान्यताओं के अनुसार, इस खास संयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय राहत और अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है.

ये भी पढ़ें :  गैल गडोट का 'वॉक ऑफ फेम' हंगामे की भेंट चढ़ा, फिलिस्तीन और इजरायल समर्थक भ‍िड़े

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि जयंती का समय काफी फायदेमंद माना जा रहा है. पिछले कुछ समय से अगर आर्थिक परेशानियां चल रही थीं, तो अब उनमें धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. बचत बढ़ाने के मौके भी बनेंगे. कामकाज में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. बिजनेस करने वालों को नए लोगों से फायदा मिल सकता है. वहीं नौकरी करने वाले लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है. परिवार में भी माहौल पहले से शांत और बेहतर रहेगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने वाला साबित हो सकता है. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और बड़े अधिकारी आपसे खुश नजर आ सकते हैं. नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है. जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं. व्यापार करने वालों के लिए भी समय ठीक रहेगा. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे मजबूती आएगी.

ये भी पढ़ें :  दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड शो से क्यों किया किनारा? ऑडिशन की डर ने बढ़ाई चौंकाने वाली वजह

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय राहत भरा माना जा रहा है. जिन लोगों के काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें अब तेजी देखने को मिल सकती है. खासकर जमीन, मकान या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक खबर मिल सकती है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. नौकरी और बिजनेस दोनों में स्थिति बेहतर हो सकती है. परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. मानसिक तनाव भी कम हो सकता है.

ये भी पढ़ें :  शेयर बाजार में आज भी तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, BEL से Voltas तक भागे

धनु राशि
धनु राशि वालों को इस दौरान किस्मत का साथ मिल सकता है. कई काम जो पहले रुक रहे थे, अब आसानी से पूरे होते नजर आएंगे. अचानक धन लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक चीजों में मन ज्यादा लग सकता है. किसी यात्रा का प्लान भी बन सकता है, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकती है. इस समय आप खुद को पहले से ज्यादा सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment