South Eastern Coalfields Limited (SECL) में नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी, बोलेरो खरीदकर की गई धोखाधड़ी

सक्ती 

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपित को मालखरौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित ने प्रार्थी एवं अन्य पीड़ितों से कुल 12 लाख रुपये की ठगी की थी तथा ठगी की रकम में से पांच लाख 75 हजार रुपये से बोलेरो वाहन खरीदा था।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी का करेंगे दर्शन, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पुलिस के अनुसार प्रार्थी डालेश्वर प्रसाद चंद्रा, निवासी ग्राम सकर्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये लिए हैं। जांच के दौरान यह सामने आया कि वर्ष 2011 में आरोपित सुरेश कुमार दुबे (57 वर्ष), ग्राम नुनेरा (भेलवाभांटा), थाना पाली, जिला कोरबा ने प्रार्थी एवं अन्य लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर करीब 12 लाख रुपये वसूल किए थे।

ये भी पढ़ें :  चेकिंग में बड़ा खुलासा: दो पिकअप से मिला बिना टोकन का धान, अवैध खपाने का खेल जारी

 

Share

Leave a Comment