WNBA स्टार केल्से मिशेल की सफलता की कहानी: संघर्ष से लेकर सुपरमैक्स डील तक का सफर

 नई दिल्ली

 विमंस एनबीए में केल्से मिशेल के नाम से हर कोई वाकिफ है। इस महिला खिलाड़ी ने लगातार शानदार प्रदर्शन और सालों की मेहनत से ऐसा नाम बनाया है जो लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्हें हाल ही में डब्ल्यूएनबीए में लगातार स्कोर करने वाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। ओहायो स्टेट में अपने रिकॉर्ड तोड़ कॉलेज करियर और इंडियाना फीवर की प्रमुख खिलाड़ी बनने के बाद मिशेल की पहचान और संपत्ति में लगातार इजाफा हुआ है।

वह डब्ल्यूएनबीए से मिले अनुबंध, ब्रांड एंडोर्समेंट और विदेशों में बास्केटबॉल खेलकर करोड़ों की कमाई करती हैं और ये सब उनके शानदार खेल के दम पर उन्होंने कमाया है। उनकी गिनती मौजूदा समय की शानदार खिलाड़ियों में होती है।

ये भी पढ़ें :  भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया

संघर्षभरा रहा है सफर
हालांकि, मिशेल की कहानी बास्केटबॉल तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। खेल की विरासत उन्हें परिवार से मिली और इसलिए वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देती हैं। कोर्ट पर मिली सफलता के दम पर ही उन्होंने अपनी विशाल संपत्ति बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ कई मिलियन डॉलर में है। हालांकि, उनकी सटीक नेटवर्थ को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में इसके बारे में अलग-अलग जानकारी मिलती है।

मिशेल की आय में बड़ा उछाल तब आया जब उन्होंने 2026 सीजन के लिए इंडियाना फीवर के साथ एक ऐतिहासिक सुपर मैक्स करार किया। इस करार के तहत उन्हें एक साल के लिए 1.4 मिलियन डॉलर मिलेंगे। इसी के साथ वह डब्ल्यूएनबीए की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ियों में शामिल हो गईं हैं।। इससे पहले 2025 सीजन में उन्हें पुराने फीवर अनुबंध से लगभग 249,244 डॉलर की कमाई हो रही थी। डब्ल्यूएनबीए सैलरी के अलावा मिशेल ने विदेशों में बास्केटबॉल खेलकर और स्पॉन्सरशिप डील्स से भी कमाई की है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में मौसम का दोहरा असर: गर्मी के बीच आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

ऐसे पनपा करियर
मिशेल का बास्केटबॉल करियर उनकी सालों की मेहनत का नतीजा है जिससे उन्होंने अपने आप को एक ऐसी खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया जो लगातार स्कोर करने के लिए जानी जाती है। ओहायो स्टेट में ऐतिहासिक कॉलेज करियर के बाद उन्हें 2018 डब्ल्यूएनबी ड्राफ्ट में इंडियाना फीवर ने दूसरे ओवरऑल पिक के रूप में चुना था। अपने प्रदर्शन से वह जल्द ही लीग की बेहतरीन गार्ड खिलाड़ियों में शामिल हो गईं।

ये भी पढ़ें :  भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से हराया

मिशेल के पिता मार्क मिशेल उनके कोच और मार्गदर्शक रहे हैं। मिशेल का परिवार हमेशा उनके करियर में परछाईं की तरह खड़ा रहा है। वह अपने भाई कैमरन मिशेल के बेहद करीब थीं। हालांकि, वह अपने भाई को खो चुकी हैं और ये घटना उनके जीवन में बहुत बड़ी साबित हुई थी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment