10 छक्के-7 चौकों से सूर्यवंशी का तूफान, LSG की उड़ी धज्जियां; राजस्थान की प्लेऑफ उम्मीद जिंदा

 जयपुर

 राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने (19 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को जयपुर में 7 व‍िकेट से मात दी। राजस्थान की टीम ने वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की पार‍ियों की बदौलत 5 गेंद शेष रहते हुए जीत हास‍िल की. इस मैच में जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ खेलने की उम्मीद बरकरार हैं. इस जीत के साथ राजस्थान की टीम 13 मैचों में 7 जीत और 6 हार के  साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है. बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद की टीम पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। 

मैच में टॉस यशस्वी जायसवाल ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले खेलते हुए लखनऊ की टीम ने 220/4 का स्कोर बनाया. म‍िचेल मार्श ने शानदार 96 रनों की पारी खेली। 

10 छक्के, 7 चौके और 38 गेंद में 93 रन

 वैभव सूर्यवंशी( Vaibhav Sooryavanshi) का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने मंगलवार (19 मई)  लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने पूरे सवाई मानसिंह स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

221 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी और कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 39 गेंद में 75 रन जोड़कर मैच का रुख बदल दिया। 

ये भी पढ़ें :  धर्मशाला में दिल्ली का धमाका: पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर रचा इतिहास

जायसवाल के आउट होने के बाद भी वैभव नहीं रुके. उन्होंने हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की और महज 38 गेंद में 93 रन ठोक दिए. इस दौरान उनके बल्ले से 10 लंबे छक्के और 7 चौके निकले. उनका स्ट्राइक रेट 244 से ज्यादा का रहा। 

इसके बाद वैभव ने ध्रुव जुरेल के साथ 105 रन की साझेदारी कर राजस्थान को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. जीत का काम अंत में ध्रुव जुरेल ने पूरा किया, जिन्होंने नाबाद 53 रन बनाए. राजस्थान ने 19.1 ओवर में 225 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। 

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से म‍िचेल मार्श ने 57 गेंद में 96 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. वहीं जोश  इंग्ल‍िस  ने 29 गेंद में 60 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 109 रन जोड़े. कप्तान ऋषभ पंत ने भी 35 रन का योगदान दिया, जिसकी बदौलत लखनऊ ने 220/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। 

हालांकि मैच की पूरी चमक वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के नाम रही. इस पारी के साथ उन्होंने IPL 2026 में ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली. वैभव अब 13 मैचों में 579 रन बना चुके हैं. उनका औसत 44.53 और स्ट्राइक रेट 236.32 का है, जो IPL इतिहास में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। 

ये भी पढ़ें :  चौरागढ़ मंदिर के लिए 400 करोड़ की लागत से बनेगा रोपवे, मंत्री गडकरी ने रोपवे एवं वाहन पार्किंग को दी मंजूरी

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (500+ रन)
236.3*: वैभव सूर्यवंशी (2026)
204.8 : आंद्रे रसेल (2019)
202.0 : अभिषेक शर्मा (2026)
196.2 :निकोलस पूरन (2025)
191.5 : ट्रेविस हेड (2024)

वैभव अब एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
59 : क्रिस गेल (2012)
53* : वैभव सूर्यवंशी (2026)
52: आंद्रे रसेल (2019)
51 : क्रिस गेल (2013)

 

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में तीसरी बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इस मामले में अब उनसे आगे सिर्फ क्रिस  हैं, जिन्होंने ऐसा चार बार किया था. इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अब 14 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। 

राजस्थान की पारी की हाइलाइट्स 
221 के रनचेज में राजस्थान रॉयल्स ने भी काउंटर अटैक किया. दोनों ने म‍िलकर 6 ओवर में 71  रन जड़ द‍िए. हालांक‍ि पावरप्ले के ही अगले ओवर में इस मैच के कप्तान यशस्वी जायसवाल (43) आकाश स‍िंंह का श‍िकार बन गए। 

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में बड़ा हादसा, अचानक चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई, छह लोगों की मौत

हालांकि इसके बाद वैभव सूर्यवंशी की आंधी आई, एक समय वैभव जहां 10 गेंदों पर 5 रन बनाकर खेल रहे थे, उसके बाद उन्होंने 23 गेंदों पर पचास जड़ द‍िया. वहीं उन्होंने आकाश के एक ओवर में 26 रन भी जड़े. इसके बाद वैभव ने ध्रुव जुरेल के साथ म‍िलकर मयंक यादव के ओवर में 29 रन कूट द‍िए. कुल म‍िलाकर इस मैच में लखनऊ के गेंदबाज असहाय नजर आए. हालांकि वैभव अपने शतक से 7 रन से चूक गए और 93 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 38 गेंदों की पारी में 7 चौके और 10 छक्के मारे.  वहीं ध्रुव जुरेल (53 नाबाद) और डोनोवान फरेरा (16)  नाबाद जीत द‍िलाकर लौटे. लखनऊ का प्लेऑफ खेलने का सपना पहले ही खत्म हो चुका है। 

लखनऊ की पारी की हाइलाइट्स 
लखनऊ की टीम ने इस मैच में धुआंधार बल्लेबाजी की. जोश इंग्ल‍िस (60) और म‍िचेल मार्श ने पहले व‍िकेट के लिए 109/1 रन जोड़ लिए. जोश को यशराज पुंजा ने क्लीन बोल्ड किया. इसके बाद आए न‍िकोलस पूरन (16) और ऋषभ पंत (35) ने भी कुछ आकृर्षक शॉट खेले. म‍िचेल मार्श ने लखनऊ की टीम की ओर से सबसे ज्यादा 96 रन (57 गेंद) बनाए. यशराज पुंजा ने सबसे ज्यादा 2 और जोफ्रा आर्चर को एक सफलता म‍िली। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment