Uber-Ola को टक्कर देने आ रही Green SM, 5 जून से दिल्ली में शुरू होगी इलेक्ट्रिक कैब सेवा

नई दिल्ली

Green SM Electric Taxi: भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और अब इस क्षेत्र में एक और बड़ा विदेशी खिलाड़ी एंट्री करने जा रहा है. वियतनाम की दिग्गज कंपनी विनग्रुप (VinGroup) अपनी इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस Green SM को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में एक स्पेशल इवेंट के दौरान इस सर्विस की औपचारिक घोषणा करेगी. माना जा रहा है कि Green SM की एंट्री से ओला, उबर और रैपिडो जैसे कैब सर्विस एग्रीगेटर्स को कड़ी चुनौती मिलेगी। 

पिछले कुछ हफ्तों से दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर चमकीले हरे रंग की Green SM की गाड़ियां कई बार देखी जा चुकी हैं. इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने यह भी दावा किया है कि वे Green SM ऐप के जरिए अकाउंट बनाकर उन्होंने राइड भी बुक की है. इससे साफ है कि कंपनी लॉन्च से पहले अपने नेटवर्क और सर्विसेज की टेस्टिंग कर रही है। 

ये भी पढ़ें :  पेट्रोल-डीजल वाहनों पर संकट? नितिन गडकरी बोले—इनका भविष्य नहीं

VinFast की इलेक्ट्रिक MPV 
ग्रीन स्मार्ट मोबिलिटी, जो पहले से वियतनाम और कुछ अन्य देशों में अपनी सर्विसेज दे रही है, भारत में VinFast Limo Green MPV का इस्तेमाल करेगी. यह इलेक्ट्रिक कार हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च की गई है. इसी कार का कमर्शियल वेरिएंट इस कैब सर्विस में इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें वही पावरट्रेन और 60.13 kWh की बैटरी दी गई है, जो MPV7 में इस्तेमाल होती है. कंपनी का दावा है कि यह एमपीवी पैसेंजर्स को कम्फर्टेबल राइड देगी। 

ये भी पढ़ें :  Maha Kumbh: पॉवेल कल्पवास तो सुधामूर्ति करेंगी प्रवास, प्रयागराज में डुबकी लगाएंगी विश्व की अरबपति महिलाएं

Uber-Ola से अलग होगा बिजनेस मॉडल
Green SM का बिजनेस मॉडल मौजूदा टैक्सी एग्रीगेटर कंपनियों से काफी अलग होगा. जहां Uber और Ola जैसे प्लेटफॉर्म ड्राइवरों और निजी वाहन मालिकों को जोड़ने का काम करते हैं, वहीं Green SM अपनी सभी गाड़ियों का मालिकाना हक खुद अपने पास रखेगी. कंपनी ड्राइवरों को सैलरी पर नियुक्त करेगी और चार्जिंग, सर्विसिंग, मेंटनेंस जैसी सभी जिम्मेदारियां खुद संभालेगी. इससे कंपनी का व्हीकल के सर्विसेज, क्वालिटी और ऑपरेशन पर पूरा कंट्रोल रहेगा। 

10,000 इलेक्ट्रिक कारें होंगी शामिल
दिल्ली-एनसीआर में लॉन्च के बाद कंपनी सबसे पहले उत्तर भारत के अन्य शहरों पर फोकस करेगी. इसके बाद देश के बाकी बड़े शहरों में इस सर्विस को शुरू किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, कंपनी फेज़्ड मैनर में अपना नेटवर्क बढ़ाएगी. पहले चरण में करीब 10,000 इलेक्ट्रिक कारों को फ्लीट में शामिल किया जाएगा. इसके अलावा आने वाले समय में लगभग 1 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को भी इस सर्विस में शामिल किए जाने की चर्चा है। 

ये भी पढ़ें :  दिवाली पर जहां ठंड की शुरूआत हो जाती है वहीं दिल्ली-NCR में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है, भारी बारिश का अलर्ट

VinGroup केवल टैक्सी सेवा तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक बस बाजार में भी उतरने की योजना बना रही है. हाल ही में कंपनी ने तमिलनाडु में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को बढ़ाने की घोषणा की है. इसके अलावा तेलंगाना और महाराष्ट्र में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन मोबिलिटी, टूरिज़्म और रियल एस्टेट इंफ्रा से जुड़े बड़े निवेश की भी योजना बनाई गई है। 

Share

Leave a Comment