AC में नहीं आ रही ठंडक? ये 5 संकेत बताते हैं गैस कम हो गई है

गर्मी शुरू होते ही एसी सबसे जरूरी चीज बन जाता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एसी चल रहा होता है, फिर भी ठंडक नहीं मिलती. लोग समझ नहीं पाते कि दिक्कत क्या है. ऐसे में सबसे बड़ा शक AC की गैस पर जाता है.

एसी में गैस कम होना एक आम समस्या है. लेकिन अच्छी बात यह है कि इसके कई साइन घर बैठे ही समझे जा सकते हैं. इसके लिए हर बार मैकेनिक बुलाने की जरूरत नहीं होती. क्योंकि थर्ड पार्टी मैकेनिक कई बार ज्यादा पैसे बनाने के लिए गैस को लेकर झूठ बोलते हैं या दूसरी गैस भर देते हैं. अलग अलग एसी में रेफ्रिज्रेंट यानी गैस भी अलग तरह की भरी जाती है.

कूलिगं कम हो गई?
गैस कम या लीक होने का सबसे पहला साइन ठंडक से जुड़ा होता है. अगर आपका एसी पहले जल्दी ठंडा करता था और अब काफी देर लग रही है, तो यह गैस कम होने का साइन हो सकता है. कई बार एसी सिर्फ हवा देता है, लेकिन ठंडक नहीं आती. इसका मतलब होता है कि कूलिंग सही तरीके से नहीं हो रही.

ये भी पढ़ें :  Republic Day Sale में खरीदें लो कॉस्‍ट प्रिंटर

दूसरा बड़ा साइन आउटडोर यूनिट से जुड़ा होता है. अगर आप ध्यान से देखें तो आउटडोर यूनिट के पाइप पर बर्फ जमने लगती है. यह आम बात नहीं है. ऐसा तब होता है जब गैस का प्रेशर सही नहीं होता. यह संकेत मिलने पर तुरंत ध्यान देना चाहिए.

तीसरी चीज बिजली बिल से समझ आती है. अगर आपका AC पहले से ज्यादा बिजली खपत कर रहा है और फिर भी ठंडक कम दे रहा है, तो यह भी गैस कम होने का इशारा हो सकता है. क्योंकि जब गैस कम होती है, तो कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

घर पर एसी की गैस कैसे चेक करें?
अब सवाल आता है कि घर पर कैसे चेक करें. इसके लिए आप AC को 16 से 18 डिग्री पर चलाकर देखें. अगर 10 से 15 मिनट में कमरा ठंडा नहीं होता, तो समझ लें कि कुछ गड़बड़ है. साथ ही इनडोर यूनिट से आने वाली हवा को हाथ लगाकर देखें. अगर हवा ठंडी नहीं लग रही, तो गैस कम हो सकती है.

ये भी पढ़ें :  लखनऊ में दो बड़ी टाउनशिप योजनाओं का शुभारंभ, 4526 प्लॉट का खुलेगा रजिस्ट्रेशन

विंडो AC में यह चेक करना थोड़ा आसान होता है. आप पीछे की ग्रिल के पास पाइप को देख सकते हैं. अगर वहां बर्फ जमी दिखे या पानी ज्यादा टपक रहा हो, तो यह साइन है कि गैस का बैलेंस सही नहीं है.

स्प्लिट AC में आउटडोर यूनिट पर नजर रखनी पड़ती है. वहां से आने वाली आवाज, पाइप की हालत और कूलिंग सब कुछ संकेत देते हैं. अगर आवाज ज्यादा आ रही है और कूलिंग कम है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

ऐप के जरिए गैस पता करें
कुछ नए AC मॉडल में स्मार्ट फीचर भी आते हैं. कई कंपनियां ऐप के जरिए कूलिंग परफॉर्मेंस और एरर दिखाती हैं. हाल ही में भारतीय ब्रांड ऑप्टिमिस्ट ने एसी लॉन्च किया. कंपनी ने गैस चेक करना आसान बना दिया है और ऐप के जरिए ही आप गैस चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  26 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, बाकी को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ

कुछ AC में प्रेशर या गैस से जुड़े एरर कोड भी दिख जाते हैं. हालांकि सीधे गैस लेवल दिखाने वाला फीचर हर AC में नहीं होता. एरर कोड को आप इंटरनेट पर सर्च करके या कस्टमर केयर से बात करके चेक कर सकते हैं.

एक बात ध्यान रखना जरूरी है. AC की गैस खुद से भरने की कोशिश न करें. यह काम हमेशा ट्रेनड टेक्नीशियन से ही करवाएं. क्योंकि गैस का सही प्रेशर बहुत जरूरी होता है.

अगर समय रहते गैस की समस्या पहचान ली जाए, तो AC की लाइफ भी बढ़ती है और बिजली बिल भी कंट्रोल में रहता है. इसलिए हर सीजन से पहले AC की जांच करना हमेशा बेहतर होता है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment