दिल्ली-एनसीआर में शाम होते-होते एक बार फिर से मौसम ने करवट ली, धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश

नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में शाम होते-होते एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। कई जगहों पर धूल भरी आंधी आ गई। दिन में धूप निकलने के बाद शाम को कहीं बादल छाए गए तो कहीं हल्की बारिश होने लगी। दिल्ली में कई इलाकों में बादल छाए गए, तो कई जगह पर बूंदाबांदी हुई। इससे शाम को मौसम सुहावना हो गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी कहीं बारिश तो कहीं बादल छा गए। मौसम के बदले से दिनभर रही उमस से लोगों को राहत मिली है। नोएडा के गौर सिटी में भी बारिश हो रही है। गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में मौसम ने करवट ली है।

ये भी पढ़ें :  F-35, Su-57 और J-35 जैसे 5th जेन जेट होंगे बेबस, एयर डिफेंस के लिए THAAD और आयरन डोम पीछे रहेंगे

दिल्ली में कितना रहा तापमान
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून विदाई की बेला में है, लेकिन जाते-जाते भी अच्छी बारिश की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें :  Independence Day Celebration : आज देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, जानें कितने बजे होगा प्रसारण

25 सितंबर तक मानसून की विदाई
मौसम विभाग ने 19 से 25 सितंबर के मध्य अनुमानत: सप्ताह भर देरी से 22 या 23 सितंबर को इसकी विदाई के संकेत दिए हैं। इसीलिए दिल्ली में वर्षा का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए फिर से वर्षा होने की संभावना जताई है। बुधवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

Share

Leave a Comment