राष्ट्रपति मुर्मू आज जयपुर में, होनहारों को मिलेगा साथ में फोटो खिंचवाने का मौका

जयपुर
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 18 सितंबर को राजस्थान दौरे पर हैं। दिन में वे जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। एमएनआईटी में गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट के साथ ग्रुप फोटो खींचवाएंगी और अपना संबोधन भी देंगी। शाम चार बजे वे इंदौर के लिए रवाना होंगी। दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के बाद वे सी-स्कीम स्थित राजभवन भी जाएंगी जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात करेंगी, जहां शिष्टाचार भेंट के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी करेंगी। राज्यपाल को दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।

ये भी पढ़ें :  नर्मदा एक्सप्रेस से यात्रा कर रही महिला लापता, अर्चना तिवारी का नहीं चल सका पता

राष्ट्रपति का 6 महीने बाद फिर से राजस्थान दौरा

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु छह महीने बाद एक बार फिर राजस्थान दौरे पर आ रही हैं। इससे पहले वे 13 फरवरी को जयपुर आई थीं और राजभवन में रात्रि विश्राम किया था। 14 फरवरी को उन्होंने मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए थे और फिर डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम में शिरकत की थी। अब छह महीने बाद फिर से उनका राजस्थान दौरा हो रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  जल जीवन मिशन घोटाले में ठेकेदार पदमचंद जैन को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

पढें, राष्ट्रपति के दौरे का पूरा शेड्यूल

सुबह 10:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और सीएम भजनलाल शर्मा अगवानी करेंगे।
सुबह 11:00 बजे मालवीय नगर स्थित एमएनआईटी के 18 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
दोपहर करीब 1:00 बजे तक एमएनआईटी से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी, जहां राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट के साथ अहम मुद्दों पर चर्चा भी होगी।
शाम 4:00 वे राजभवन से वापस जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। जयपुर से इंदौर के लिए उड़ान भरेंगी।

ये भी पढ़ें :  अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को दिया आदेश, अप्रैल 2025 तक तीन नए आपराधिक कानून लागू करे

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए पुलिस ने

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एक दिन पहले रिहर्सल करके सुरक्षा का जायजा भी लिया गया था। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि 8 आईपीएस सहित एक हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। जयपुर कमिश्नरेट के दोनों एडिशनल पुलिस कमिश्नर, 7 डीसीपी, 8 एडिशनल डीसीपी और सभी थाना प्रभारियों की ड्यूटी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment