भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा- हमारे बल्लेबाज किसी भी तरह के स्पिन आक्रमण का सामना करने में सक्षम

चेन्नई
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारतीय बल्लेबाजों के अच्छे स्पिन आक्रमण के सामने हाल के संघर्ष को दरकिनार करते हुए यहां कहा कि उनके बल्लेबाज दुनिया के किसी भी तरह के आक्रमण का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी चौकड़ी ने भारत की बल्लेबाजी को तवज्जो देने की प्रवृत्ति को बदल दिया।

ये भी पढ़ें :  29 दिन, 10 मुकाबले: क्रिकेट के रंग में रंगेगा अक्टूबर-नवंबर, मैदान में गरजेगी Team India

गंभीर से जब पूछा गया कि श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने सीमित ओवरों की श्रृंखला विशेषकर वनडे में भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के सामने जूझते हुए नजर आए तो उन्होंने कहा,‘‘हमारी बल्लेबाजी इकाई में इतनी गुणवत्ता है कि वह किसी भी तरह के आक्रमण का सामना कर सकती है।’’ उन्होंने कहा,‘‘टेस्ट और वनडे में काफी अंतर होता है।’’ गंभीर ने अपने गेंदबाजों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा,‘‘ भारत एक समय बल्लेबाजी को तवज्जो देता था लेकिन बुमराह, शमी, अश्विन और जडेजा ने इसे गेंदबाजों का खेल बना दिया।’’

ये भी पढ़ें :  नडाल ने अपने आखिरी टूर्नामेंट से पहले राष्ट्रीय टीम पर ध्यान केंद्रित किया

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment