पीएम नरेंद्र मोदी ने जसपाल राणा को बताया देश का रत्न, जताया दुख

नई दिल्ली
 भारत के दिग्गज निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का गुरुवार रात को निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। राणा 49 साल के थे और देश के जाने-माने कोचेस में उनकी गिनती होती थी।

पूरा देश उनके निधन की खबर से हैरान है। महज 49 साल की उम्र में राणा दुनिया छोड़ गए। वह भारत को दो ओलंपिक मेडल दिलाने वाली मनु भाकर के कोच थे। पेरिस ओलंपिक में राणा और मनु की जोड़ी ने ही भारत को ऐतिहासिक सफलता दिलाई थी।

ये भी पढ़ें :  लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में सियासी तापमान तेज, कांग्रेस ने लुधियाना में निकाली कुर्सी यात्रा

देश का नाम किया रोशन
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर राणा का याद करते हुए पोस्ट किया है और उन्हें देश का हीरा बताया है। मोदी ने लिखा, "जसपाल राणा जी के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए बहुत बड़ी हानि है। निशानेबाजी में उन्होंने अपने अविश्वनीय खेल से देश को कई सफलताएं दिलाईं। एक मेंटर के तौर पर भी उनका योगदान उतना ही शानदार था। उन्होंने देश के युवा निशानेबाजों को बनाया और उन्हें दिशा दिखाई। उनकी मजबूत प्रतिबद्धता, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के कारण उनको काफी माना जाता है।"

ये भी पढ़ें :  IND vs AUS 2nd T20: मेलबर्न में सूर्या की चमक से बढ़े टीम इंडिया के हौसले!

उन्होंने आगे लिखा, " इस दुख की घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ है।"
    
गौतम गंभीर ने भी किया याद
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी राणा के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "जसपाल राणा भारतीय खेल जगत के दिग्गज थे। उनके जाने से एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। ओम शांति।"

ये भी पढ़ें :  सूर्या–ईशान का तूफान! रायपुर में गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां, टीम इंडिया ने रचे इतिहास

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment