आकाशदीप ने गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के दो बल्लेबाजों को लगातार गेंदों पर क्लीन बोल्ड किया, बॉलिंग कोच रिएक्शन हुआ वायरल

 चेन्नई
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने शुक्रवार को खतरनाक गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के दो बल्लेबाजों को लगातार गेंदों पर क्लीन बोल्ड किया। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी को देखकर नए बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल खुद को रोक नहीं सके और गेंदबाज के लिए ताली बजाकर प्रशंसा की। इस दौरान कोच काफी खुश भी नजर आए। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी आकाश दीप के गेंदबाजी से प्रभावित दिखे।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शदमन इस्लाम दो रन पर बोल्ड किया जबकि आकाश दीप ने जाकिर हसन (तीन रन) और मोमिनुल हक (शून्य) के विकेट उखाड़े। बुमराह की उछाल भरी गेंद पर शदमन ने खेलने का प्रयास नहीं किया और गेंद उनके स्टंप पर जाकर लगी। आकाश दीप ने इसके बाद लगातार गेंदों पर जाकिर और हक को बोल्ड कर मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी। दोनों बल्लेबाज गेंद की सही दिशा का अंदाजा नहीं लगा पाए।

ये भी पढ़ें :  खुलासा: चीनी सिस्टम हुए बेअसर, पाक डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल, भारत की मिसाइलों ने तोड़े बचाव

भारत ने दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को दूसरे सत्र तक बांग्लादेश के 112 रन तक आठ विकेट चटका लिए। बांग्लादेश की टीम भारत की पहली पारी में 376 रन से अब भी 264 रन पीछे है। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन जबकि आकाश दीप और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें :  मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल

भारत ने दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां दूसरे सत्र तक बांग्लादेश के 112 रन तक आठ विकेट चटका लिए। चाय के विश्राम के समय खेल रोके जाते समय मेहदी हसन मिराज 12 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इससे पहले दिन की शुरुआत छह विकेट पर 339 से करने वाले भारत ने केवल 37 रन जोड़कर अपने अंतिम चार विकेट गंवा दिए, जिसमें सबसे पहले जडेजा का विकेट गिरा।

Share

Leave a Comment