सपने में खुद की मृत्यु दिखना नहीं अशुभ, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, मनुष्य जब सो जाता है, तो वह एक ऐसी दुनिया में प्रवेश करता है जहां उसके बस में कुछ भी नहीं होता है. इस दौरान उसे कई तरह के अजीब और अनोखे सपने आते हैं. इनमें से ज्यादातर सपने सुबह तक भूल जाते हैं, लेकिन अगर कोई व्यक्ति सपने में अपनी ही मृत्यु देख ले, तो उसे भूल पाना आसान नहीं होता है.

अगर आपने भी कभी ऐसा सपना देखा है और अब तक उसके अर्थ को लेकर असमंजस में हैं, तो आपको बता दें कि स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों के बारे में कई रोचक बातें बताई गई हैं. इन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

प्राचीन काल से ही सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखा जाता रहा है. रामायण काल में भी भगवान राम ने राजा दशरथ की मृत्यु से पहले एक अशुभ सपना देखा था, जिससे उन्होंने आने वाली विपत्ति का अनुमान लगा लिया था. इसी तरह रावण को भी अपनी मृत्यु से पहले सपनों में संकेत मिले थे. लेकिन अगर आज के समय में आप ऐसा सपना देखते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं कुछ विशेष सपनों का अर्थ.

ये भी पढ़ें :  डेन पैटरसन ने 35 साल 245 दिन की उम्र में टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने का कमाल करके महाकीर्तिमान रचा

सपने में खुद की मृत्यु
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अपनी मृत्यु देखना अशुभ नहीं बल्कि शुभ संकेत माना जाता है. जी हां, यह भाग्योदय का संकेत हो सकता है. ऐसा माना जाता है कि इस तरह के सपने तब आते हैं जब आपके अंदर मौजूद कोई नकारात्मकता खत्म होने वाली होती है. यह इस बात का संकेत भी हो सकता है कि अब आपके जीवन में सफलता का समय शुरू होने वाला है. इसलिए ऐसे सपने देखने के बाद डरने की बजाय खुश होना चाहिए.

ये भी पढ़ें :  उर्फी जावेद ने किया रिलेशनशिप कन्फर्म, बोलीं- मैंने उसके लिए उसकी शादी तुड़वा दी!

सपने में खुद को बीमार
अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को बीमार देखता है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह संकेत है कि उसके स्वास्थ्य में सुधार होने वाला है. वहीं, अगर कोई व्यक्ति सपने में मृत्यु भोज में भोजन करता हुआ नजर आए, तो यह भी रोग से मुक्ति का संकेत माना जाता है.

खुद को आसमान में उड़ते देखना
अगर आप सपने में खुद को आसमान में उड़ते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको चिंताओं से मुक्ति मिलने वाली है. वहीं, अगर आप खुद को आग में जलते हुए देखते हैं, तो यह धन प्राप्ति का संकेत होता है.

ये भी पढ़ें :  मायावती ने 2007 की तरह 2027 के लिए भाईचारा कमेटियों का ऐलान करते हुए बड़े स्तर पर आयोजनों की तैयारी शुरू की

खुद की आत्महत्या
अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को आत्महत्या करते हुए देखे, तो इसका मतलब है कि वह किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकलने वाला है. हालांकि, कुछ मान्यताओं के अनुसार यह सपना आने वाली परेशानी या बीमारी का संकेत भी हो सकता है.

किसी अपने की मृत्यु देखना
अगर आप सपने में किसी अपने की मृत्यु देखते हैं, तो इसका अर्थ यह हो सकता है कि उस व्यक्ति के जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है. वहीं, सपने में भूत-प्रेत दिखना आने वाली परेशानियों का संकेत माना जाता है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment