कलिकेश सिंह देव एनआरएआई के नये अध्यक्ष बने

नई दिल्ली
 कलिकेश नारायण सिंह देव भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के नये अध्यक्ष बन गए हैं जिन्होंने वी के धाल को शनिवार को यहां हुए चुनाव में 36.21 से हराया। ओडिशा के पूर्व सांसद कलिकेश पिछले साल रनिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद से एनआरएआई का दैनंदिनी कामकाज देख रहे थे।

ये भी पढ़ें :  एमएस धोनी IPL 2026 में नहीं खेलेंगे? CSK के मालिक ने किया बड़ा खुलासा

पिछले साल खेल मंत्रालय ने निर्देश जारी किया था कि राष्ट्रीय खेल महासंघों का कोई पदाधिकारी राष्ट्रीय खेल कोड के तहत 12 वर्ष से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकता। इसके बाद रनिंदर ने इस्तीफा दिया था जिनके 12 साल 29 दिसंबर 2022 को पूरे हो गए थे।

ये भी पढ़ें :  न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को पांच रन से हराया

पिछले साल अप्रैल में रनिंदर के इस्तीफे के बाद से एनआरएआई का कामकाज इसके वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश देख रहे थे। उनके कार्यवाहक प्रमुख रहते भारत ने पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में तीन पदक जीते। रियो ओलंपिक 2016 और तोक्यो ओलंपिक 2020 से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे। कलिकेश 2025 तक एनआरएआई अध्यक्ष रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  यॉर्कशायर ने ब्लास्ट और चैम्पियनशिप के लिए विल सदरलैंड को किया अनुबंधित

 

 

 

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment