9 साल छोटे यशस्वी जायसवाल को डेट कर रहीं मृणाल ठाकुर? वायरल Video के बाद तेज हुई अफेयर की चर्चा

मुंबई 

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार उनकी डेटिंग की चर्चा किसी हीरो संग नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग हो रही है. मगर दोनों स्टार्स ने अपने रिश्ते की वायरल खबरों पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 

क्यों जुड़ रहा मृणाल-यशस्वी का नाम?
दरअसल, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को एक ही कैफे में स्पॉट किया गया. मृणाल मुंबई के एक बेहद फेमस कैफे में नजर आईं. थोड़ी देर बाद उसी कैफे से यशस्वी जायसवाल बाहर निकलते हुए दिखाई दिए. वो फिर अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए। 

ये भी पढ़ें :  यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग की खबरों पर मृणाल ठाकुर का वायरल कमेंट, जानें सच्चाई

सेम कैफे से दोनों स्टार्स के वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और दोनों की डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई. फैंस ये कयास लगाने लगे कि शायद उनके बीच कुछ चल रहा है. कईयों ने ये भी कहा कि शायद दोनों किसी एड शूट के लिए मिले हैं. सोशल मीडिया पर मृणाल और यशस्वी के ऐज गैप पर भी चर्चा होने लगी है। 

ये भी पढ़ें :  आमिर खान बेटे जुनैद के साथ पहुंचेंगे 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के मंच पर

हालांकि, डेटिंग की खबरों पर मृणाल और यशस्वी में से किसी ने भी अब तक रिएक्ट नहीं किया है. हम भी इन खबरों की पुष्टि नहीं करते हैं।  

मृणाल ठाकुर इससे पहले भी कई बार अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं. यशस्वी से पहले मृणाल का नाम एक्टर धनुष संग जुड़ा था. दोनों की शादी को लेकर भी काफी बज बना था. हालांकि, उनके करीबियों ने इन खबरों को गलत बताया था।  

ये भी पढ़ें :  भारत में अपने नोएडा प्लांट में Galaxy S25 सीरीज की मैनुफैक्चरिंग करेगा सैमसंग

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं. आखिरी बार वो फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में दिखाई दी थीं। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment