खाटूश्याम मेले में रेलवे की रिकॉर्ड कमाई, 2 लाख भक्तों ने की यात्रा

 सीकर
खाटूश्यामजी में देवशयनी एकादशी पर शनिवार-रविवार को आयोजित दो दिवसीय मेला  रींगस रेलवे स्टेशन के लिए वरदान साबित हुआ है. रींगस रेलवे स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने बताया कि मेले के 2 दिनों में लगभग 2 लाख से अधिक श्याम भक्तों ने रेल यात्रा की. इस दौरान रेलवे को 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. लगातार बढ़ रहे राजस्व के कारण रींगस रेलवे जंक्शन अब राजस्व आय में प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन बन गया है.

ये भी पढ़ें :  रामगंजमंडी में सुशासन पखवाड़ा: मंत्री मदन दिलावर ने विकास रथ यात्रा से लिया योजनाओं का फीडबैक

अतिरिक्त ट्रेनें चलाई
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाई और स्पेशल बोगियां जोड़ी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम दिया गया. जीआरपी चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि एकादशी से रविवार तक रेल यात्रियों की भारी भीड़ रही, जिसे देखते हुए जीआरपी के सभी जवानों ने 24 घंटे अपनी सेवाएं दी. श्‍याम भक्‍तों को कोई परेशानी ना हो इसका ध्‍यान रखा गया.

ये भी पढ़ें :  राजस्थान सरकार वापस लेगी भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमे, सबसे ज्यादा मुकदमे मदन दिलावर पर

आकर्षक ढंग से मंदिर सजाया
देवशयनी एकादशी पर लाखों श्‍याम भक्‍त खाटूश्‍यामजी पहुंचे. एकादशी पर मंद‍िर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. दर्शन के ल‍िए लंबी लाइन लगी थी. सुरक्षा में मंद‍िर सम‍ित‍ि ने अपने गार्ड्स तैनात क‍िए हुए थे. भक्‍तों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्‍यान रखा गया था. भक्‍त लाइन में खड़े होकर बाबा श्‍याम के जयकारे लगा रहे थे. गर्मी और उमस के बीच कई घंटे दर्शन के ल‍िए लाइन में लगे रहे.  

ये भी पढ़ें :  भारतीय सेना के 'त्रिशूल' अभ्यास से पाकिस्तान में खौफ, कई हवाई मार्ग बंद

रींगस टेशन पर भक्तों की भीड़
ट्रेन से आने वाले श्‍याम भक्‍तों रींगल रेलवे स्‍टेशन पर उतरे. यहां से 17 क‍िलोमीटर दूर कुछ भक्‍त पैदल और कुछ जीप और ऑटो का सहारा ल‍िया. रींगस रेलवे स्‍टेशन पर चारो तरफ श्‍याम भक्‍त ही द‍िखाई दे रहे थे. बाबा श्‍याम के जयकारों से रेलवे स्टेशन गूंज रहा था.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment