अर्श से फर्श पर पहुंची कभी की बेस्ट सेलिंग कार, अब हमेशा के लिए बंद होगा इसका प्रोडक्शन

 नई दिल्ली
लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट (Land Rover Discovery Sport) का प्रोडक्शन बंद होने वाला है. कंपनी ने बताया है कि इस एसयूवी का प्रोडक्शन दिसंबर 2026 में बंद हो जाएगा. लगभग 11 साल का सफर तय करने के बाद कंपनी इस कार का प्रोडक्शन बंद करेगी. ये कंपनी की एंट्री लेवल कारों में से एक है। 

फिलहाल ये मॉडल मार्केट में मिल रहा है और इसे खरीदा जा सकता है. लेकिन कंपनी ने इसके फैक्टरी ऑर्डर को फ्रंस, जर्मनी और स्पेन समेत कई यूरोपियन देशों में रोक दिया है. ऑटोकार यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, जेएलआर स्पोक्सपर्सन ने इस टाइमलाइन को कन्फर्म करते हुए बताया है कि इसका प्रोडक्शन दिसंबर 2026 में खत्म होगा। 

ये भी पढ़ें :  Bank Strike: 27 सितंबर को बैंक खुलेंगे या बंद? ग्राहकों में असमंजस

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2026 में डिस्कवरी स्पोर्ट का प्रोडक्शन बंद होना मॉडल की सामान्य लाइफसाइकिल है. इसकी मैन्युफैक्चरिंग पहले ही कई मार्केट में फेजआउट हो चुकी है. बता दें कि लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट 2015 में लॉन्च हुई थी. कंपनी ने इसे फ्रीलैंडर (Freelander) की जगह लॉन्च किया था। 

2016 में 1.22 लाख लोगों ने खरीदा
पहले ही साल ये कार जेएलआर का बेस्टसेलिंग मॉडल बन गई. पूरे साल ये कार बेस्ट सेलिंग बनी रही. साल 2016 में इसकी 1.22 लाख यूनिट्स कंपनी ने बेची थीं. साल 2020 में ब्रांड ने इसका फेसलिफ्ट लॉन्च किया, जो रिवाइज्ड प्लेटफॉर्म और इंटीरियर के साथ आया था. हालांकि, कार की सेल तब से काफी कम हो गई। 

ये भी पढ़ें :  गौतम अडानी ने बेटे की शादी पर दान किए 10000 करोड़ रुपये, इन कामों में होंगे खर्च

2016 की डिस्कवरी स्पोर्ट की सेल के मुकाबले 2025 में कंपनी इसकी 10 गुना कम यूनिट्स बेच पाई है. इसके साथ ही ये कार ब्रांड की सबसे कम बिकने वाली कार बन गई. कंपनी फुल साइज लैंड रोवर डिस्कवरी को भी फेजआउट कर सकती है, क्योंकि इसकी उम्र भी 10 साल होने वाली है। 

कम से ही नहीं नए नियम भी हैं वजह
डिस्कवरी स्पोर्ट के यूरोपियन मार्केट से बाहर होने की वजह सिर्फ कम सेल नहीं है. बल्कि यूरोपियन यूनियन का अपडेटेड जनरल सेफ्टी रेगुलेशन 2 है, जिसके तहत कार में कुछ सेफ्टी फीचर्स को जरूरी कर दिया गया है. ये सेफ्टी फीचर्स डिस्कवरी स्पोर्ट में नहीं आते हैं। 

ये भी पढ़ें :  Google Maps देगा हादसे का अलर्ट! देहरादून के 11 ब्लैक स्पॉट पर पहुंचने से पहले बजेगा खतरे का सिग्नल

जेएलआर ने अपने लेटेस्ट मॉडल्स को नए मानकों के अनुरूप अपडेट कर दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो कम सेल और पुरानी हो चुकी डिस्कवरी स्पोर्ट्स को अपडेट करना कंपनी को पक्ष में नहीं दिख रहा है. हालांकि, रेंज रोवर इवोक और वेलार पहले की तरह सेल पर रहेंगे। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment