छत्तीसगढ़-रायगढ़ में प्रेमी के कहने पर दूसरी जगह की शादी, बाद में दुष्कर्म कर महिला को नहीं अपना रहा

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का कहना है कि उसने प्रेम के कहने पर ही दूसरी जगह शादी की थी, उसने कहा था कि शादी के बाद भी वह महिला को अपना लेगा। लेकिन अब वह मुकर गया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायगढ़ में भाई-बहन की हत्या में यूपी से युवती समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र की महिला ने अमित राठिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शादी का झांसा देते हुए उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीडिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दो साल पहले अमित राठिया से उसकी जान पहचान हुई थी। इस दौरान इस बीच 2023 में अमित ने प्यार का इजहार करते हुए उसे घर के पीछे स्थित बाड़ी में ले जाकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment