लक्ष्मी योजना में बेटियों को हर महीने ₹2,500, RD में निवेश से बन सकता है ₹1 लाख का फंड; जानें पूरा गणित

नई दिल्ली

अक्सर जब हमें पैसा मिलता है तो उसे हम खर्चा कर देते हैं, मगर थोड़ा सा पैसा अगर आरडी में लगाते हैं तो आपको कई गुना फायदा हो सकता है. अब दिल्ली की महिलाओं को भी ऐसा ही फायदा मिलेगा. दिल्ली सरकार की नई लक्ष्मी योजना इसी आदत को बदलने की कोशिश कर रही है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, लेकिन पूरी रकम सीधे खर्च करने के लिए नहीं मिलेगी. सरकार चाहती है कि इस पैसे का एक बड़ा हिस्सा बचत और निवेश में जाए, ताकि भविष्य के लिए अच्छी रकम तैयार हो सके। 

इसी मकसद से सरकार ने महिलाओं को दो ऑप्शन दिए हैं. पहला ऑप्शन यह है कि हर महीने मिलने वाले 2,500 रुपये में से 1,500 रुपये RD (Recurring Deposit) या FD (Fixed Deposit) में जमा किए जाएंगे, जबकि बाकी 1,000 रुपये RBI के CBDC (Central Bank Digital Currency) डिजिटल वॉलेट में मिलेंगे. दूसरा ऑप्शन यह है कि महिला चाहे तो पूरे 2,500 रुपये ही RD या FD में जमा करवा सकती है. इस जमा राशि पर 3 साल का लॉक-इन रहेगा, यानी तीन साल पूरे होने के बाद ही ब्याज के साथ पैसा निकाला जा सकेगा। 

ये भी पढ़ें :  CM SCHEDULE : आज कहाँ रहेंगे CM साय? कौन कौन से कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा? देखिये उनका पूरा शेड्युल

कैसे मिलेगा महिलाओं को लक्ष्मी योजना से पैसा?
सरकार का पहला ऑप्शन उन महिलाओं के लिए है जो कुछ पैसा रोजमर्रा के खर्च के लिए भी इस्तेमाल करना चाहती हैं. इसमें हर महीने 1,500 रुपये RD या FD में जमा होंगे और 1,000 रुपये CBDC डिजिटल वॉलेट में आएंगे. बता दें कि CBDC एक तरह की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी है. ये आरबीआई के द्वारा बनाया गया ऐप है. इस ऐप में डिजिटल करेंसी के रूप में पैसे मिलेंगे। 

अगर कोई महिला चाहती है कि पूरी राशि भविष्य के लिए बचाई जाए, तो वह दूसरा ऑप्शन चुन सकती है. इसमें पूरे 2,500 रुपये हर महीने RD या FD में जमा होंगे. इस राशि को तीन साल तक नहीं निकाला जा सकेगा. सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं में नियमित बचत की आदत विकसित होगी। 

ये भी पढ़ें :  अमेरिका के बाद भारतीय बाजार में भी हड़कंप, सेंसेक्‍स 800 टूटा... RIL समेत बिखरे ये शेयर!

1,500 रुपये हर महीने RD में जमा करने पर कितना मिलेगा?
अगर हर महीने 1,500 रुपये पोस्ट ऑफिस की RD में जमा किए जाते हैं तो उस पर 6.7% सालाना ब्याज मिलता है, तो तीन साल में कुल जमा राशि 54,000 रुपये होगी.

ब्याज जोड़ने के बाद मैच्योरिटी पर करीब 59,925 रुपये मिल सकते हैं. यानी सिर्फ ब्याज के रूप में लगभग 5,925 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा। 

पूरे 2,500 रुपये RD में जमा करने पर कितना बनेगा?

अगर महिला हर महीने मिलने वाले पूरे 2,500 रुपये RD में जमा करवाती है, तो तीन साल में उसकी कुल जमा राशि 90,000 रुपये होगी। 

6.7% सालाना ब्याज के आधार पर मैच्योरिटी पर करीब 99,874 रुपये मिल सकते हैं. यानी तीन साल में लगभग 9,874 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में मिलेंगे. इससे बिना अतिरिक्त निवेश किए अच्छी बचत तैयार हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें :  भाजपा ने यमुना नदी की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी पर बोला हमला

FD पर कितना ब्याज मिल रहा है?
अगर कोई महिला RD की जगह FD चुनना चाहती है, तो पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (FD) योजना भी एक ऑप्शन हो सकती है. फिलहाल पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरें इस प्रकार हैं

    1 Year Time Deposit: 6.9% सालाना
    2 Year Time Deposit: 7.0% सालाना
    3 Year Time Deposit: 7.1% सालाना
    5 Year Time Deposit: 7.5% सालाना

सरकार योजना के तहत बैंक या पोस्ट ऑफिस में ऐसी जगह निवेश करा सकती है, जहां तय नियमों के अनुसार बेहतर ब्याज का फायदा मिले। 

इस योजना से सिर्फ आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं को नियमित बचत और निवेश की आदत से जोड़ना भी है. तीन साल बाद उनके पास ब्याज सहित अच्छी रकम जमा होगी, जिससे भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment