कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य जीतते ही 100 वर्षीय दादा से गले मिलीं मेगन कीथ

नई दिल्ली
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्कॉटलैंड की एथलीट मेगन कीथ ने सिर्फ कांस्य पदक ही नहीं जीता, बल्कि एक ऐसा भावुक पल भी दुनिया को दिया जिसे खेल प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे.

महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में मेगन कीथ ने 14 मिनट 49.10 सेकेंड का अपना सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. जैसे ही उन्होंने फिनिश लाइन पार की, वह सीधे स्टैंड्स की ओर दौड़ीं और वहां मौजूद अपने 100 वर्षीय दादा को गले लगा लिया.

ये भी पढ़ें :  माउंट आबू में पैंथर के जोड़े की अठखेलियां, रात में सड़क पर भी दिखा तेंदुआ

यह भावुक दृश्य कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मेगन  कीथ के इस जश्न ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया.

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की रोज डेविस ने 14:44.53 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन जेसिका हल ने 14:45.01 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया.

ये भी पढ़ें :  माइकल वॉन ने कहा-अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आईपीएल सत्र में सीएसके की ओर से खेल सकते हैं

पारुल चौधरी का प्रदर्शन रहा निराशाजनक
भारत की अनुभवी एथलीट पारुल चौधरी इस रेस में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं. उन्होंने 15 मिनट 08.56 सेकेंड के समय के साथ 13वें स्थान पर रेस को फिनिश किया.

पारुल का व्यक्तिगत और इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय 15:04.26 है, जो उन्होंने हाल ही में फ्रांस के नाइस में आयोजित मीटिंग निकाइया प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए हासिल किया था. हालांकि, ग्लासगो में वह उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकीं.

ये भी पढ़ें :  वॉशिंगटन सुंदर बाहर, हर्ष दुबे की एंट्री; लॉर्ड्स वनडे से पहले बदली टीम इंडिया की रणनीति

इससे पहले पारुल अपने पसंदीदा 3000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा में भी पदक जीतने से चूक गई थीं. कॉमनवेल्थ गेम्स की विमेंस 5000 मीटर स्पर्धा में भारत का पदक जीतने का इंतजार अभी जारी है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment