CG: बस्तर के घने जंगलों में थर्मल ड्रोन की एंट्री, रात में भी होगी सख्त निगरानी

जगदलपुर.

बस्तर के घने जंगलों की सुरक्षा अब आधुनिक तकनीक के भरोसे और मजबूत होती नजर आ रही है. वन विभाग ने कांकेर वन मंडल के सहयोग से थर्मल इमेजिंग ड्रोन के जरिए रात्रिकालीन निगरानी शुरू की है. इस तकनीक से अंधेरे और घने जंगलों में भी वन्यजीवों की गतिविधियां आसानी से देखी जा रही हैं.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, कुनकुरी में छठघाट तालाब विकास के लिए 5.17 करोड़ की स्वीकृति

हालिया निगरानी के दौरान हिरणों के झुंड भी कैमरे में कैद हुए हैं. थर्मल तकनीक शरीर की ऊष्मा के आधार पर जीव-जंतुओं और मानव गतिविधियों की पहचान करती है. इससे अवैध शिकार, लकड़ी तस्करी और जंगलों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान हुआ है. वन विभाग को भालू, तेंदुआ, हाथी सहित अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी की सटीक जानकारी मिल रही है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ को मिला नया मुख्य सचिव, विकासशील होंगे 13वें CS, 4 सीनियर IAS अफसरों को किया गया सुपरसीड

रात्रिकालीन गश्त पहले की तुलना में अधिक प्रभावी साबित हो रही है. वनकर्मियों की सुरक्षा में भी इस तकनीक से मदद मिल रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बस्तर वन मंडल को अपना थर्मल ड्रोन भी उपलब्ध कराया जाएगा. आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से जैव विविधता संरक्षण को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है. वन विभाग भविष्य की वन सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा मान रहा है.

Share

Leave a Comment