3 अगस्त को 10 कंपनियां होंगी एक्स-डिविडेंड, निवेशकों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली
 कल 3 अगस्त को 10 कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही हैं। इन 12 कंपनियों की लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक का नाम भी शामिल है। आइए जानते है कि कौन सी कंपनी निवेशकों को कितना डिविडेंड दे रही है।

1-Emkay Global Financial Services Ltd
इस कंपनी के शेयर शुक्रवार को 2 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 241.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 1.49 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने निवेशकों को 1.50 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

2- Kanpur Plastipack Ltd
कंपनी के शेयरों का दाम एक साल में 2.43 प्रतिशत बढ़ा है। इस कंपनी ने निवेशकों को हर एक शेयर पर 1.20 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें :  BCI की प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार तक टली, मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग के बीच बड़ा अपडेट

3- Prima Plastics Ltd
कंपनी हर एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दे रही है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 3 अगस्त यानी कल की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। शुक्रवार को स्टॉक का दाम 124 रुपये था।

4- Sai Silks (Kalamandir) Ltd
इस कंपनी ने एक शेयर पर निवेशकों को 1.50 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इससे पहले 2025 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है।

5- Lakshmi Engineering & Warehousing Ltd
शुक्रवार को स्टॉक 8.36 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में 2106 रुपये के स्तर पर आ गया। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, कंपनी ने हर एक शेयर पर निवेशकों को 10 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें :  नई फिल्म टूरिज्म पॉलिसी और अधिक आकर्षक : प्रमुख सचिव शुक्ला

6- Transrail Lighting Ltd
शुक्रवार को स्टॉक 2 प्रतिशत की गिरावट की तेजी के साथ बीएसई में 502 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। कंपनी दूसरी ही बार निवेशकों को डिविडेंड दे रही। योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

7- Khazanchi Jewellers Ltd
कंपनी ने 2025 की तरह इस बार भी निवेशकों को 0.50 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। शुक्रवार को स्टॉक 721 रुपये के स्तर पर बीएसई में था।

ये भी पढ़ें :  ट्रंप की बाजी पलटी, शी जिनपिंग की सीक्रेट चिट्ठी से भारत-चीन रिश्तों में आई गर्माहट

8- Coforge Ltd
इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली थी। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर स्टॉक 1.45 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1720.75 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। हर शेयर पर कंपनी 4 रुपये का डिविडेंड दे रही है।

9- Kakatiya Cement Sugar & Industries Ltd
इस कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। शुक्रवार को स्टॉक 122.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को स्टॉक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1435.25 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ था। कंपनी हर एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment