CG पुलिस ने लौटाए 60 लाख रुपये के 200 खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

भिलाई नगर.

मोबाइल गुम हो जाए तो लोगों को लगता है कि यह अब मिलने से रहा, लेकिन दुर्ग पुलिस ने शनिवार को यह धारणा तोड़ दी। मोबाईलों को ढूंढने में दुर्ग पुलिस ने डिजिटल तकनीकी का सहारा लेकर पांच जिलों में चल रहे 60 लाख रुपए के 200 मोबाइल खोज कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए।

ये भी पढ़ें :  हेमंत सोरेन के अनर्गल बयान पर बिफरे सीएम साय, कहा - आदिवासी समाज का अपमान न करें, सोरेन परिवार ने जीवन भर अपने कृत्यों से आदिवासी समाज को बदनाम किया

मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर महीनों बाद मुस्कान लौट आई। यह सफलता डीआईजी व दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के नेतृत्व में मिली। ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि गुम मोबाइल की सूचना मिलने के पश्चात जिले की साइबर सेल एवं संबंधित थाना पुलिस ने प्रत्येक प्रकरण का तकनीकी विश्लेषण किया।

ये भी पढ़ें :  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर' प्रदान किया

सीईआईआर पोट्ल, तकनीकी ट्रैकिंग, विभिन्न दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से समन्वय तथा अन्य राज्यों एवं जिलों की पुलिस इकाइयों के सहयोग से मोबाइल फोनों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे गए।

Share

Leave a Comment