‘तुम नेकेड थीं?’ सनी लियोनी के खुलासे ने चौंकाया, एडल्ट फिल्मों की सच्चाई जानकर रो पड़ा परिवार

मुंबई

बॉलीवुड डीवा सनी लियोनी एक वक्त एडल्ट इंडस्ट्री में काम करती थीं. बायोग्राफिकल सीरीज 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' में उन्होंने अपनी जर्नी पर खुलकर बात की थी। सनी ने बताया था कि ये उनकी जिंदगी के सबसे दर्दनाक पलों में से एक था. उनके मुताबिक, जब उनकी मां को मालूम पड़ा उनका पहला सवाल था, क्या तुम नेकेड थीं? सनी का सच जानकर फैमिली पूरी तरह टूट गई थी। सनी ने बताया कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि ये न्यूज उनके पेरेंट्स को झटका देगी. भले ही न्यूड फोटोशूट और एडल्ट फिल्में करने से वो फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग हो गई थीं, लेकिन फैमिली को इसके बारे में बताना उनके लिए बहुत मुश्किल था। 

ये भी पढ़ें :  सनी लियोनी उतरीं इस धंधे में, एक झटके में खर्च कर डाले 8 करोड़ रुपये

सनी ने सोचा इस बात को अगर गुडन्यूज के साथ बताएंगी तो पेरेंट्स कम गुस्सा करेंगे. उन्होंने घर पर बताया कि वो पेंटहाउस पेट ऑफ द ईयर चुनी गई हैं. इसके लिए उन्हें 1 लाख डॉलर का इनाम मिला है. ये सुनकर घर पर सन्नाटा छा गया था। उनकी मां ने बस एक सवाल किया- तुम बिना कपड़ों के थीं? ये बोलकर वो रोने लगी थीं. सनी ने कहा- जब मेरी मां को पता चला कि मैं कौन थी, वो दुखी हुईं. उन्होंने पूछा- क्यों तुमने अपने भाई का नाम लिया? सनी के पिता भी नाराज थे. उन्हें इस बात का दुख था कि उनकी बेटी ने इतना बड़ा फैसला लेने से पहले सोचा नहीं. हालांकि बाद सनी के पिता ने माना कि अब जब उनकी बेटी ने इस रास्ते को चुन ही लिया है तो उन्हें इसमें सफल होना चाहिए।             

ये भी पढ़ें :  सॉफ्टवेयर के बगैर पेन ड्राइव पर लगाएं पासवर्ड

सनी ने क्लियर किया कि उनके पिता ने कभी भी उनके प्रोफेशन को मंजूरी नहीं दी. वो कहती हैं-कोई भी पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए ऐसा नहीं चाहते. सनी को इस प्रोफेशन में ज्यादा पैसा मिल रहा था. इसलिए उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा। 
       
सनी के मुताबिक, उनका परिवार गरीब नहीं था. लेकिन पेरेंट्स उनकी और भाई की हर जरूरत को पूरा नहीं कर पाते थे. इसलिए वो अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती थीं. सनी के प्रोफेशन की वजह से उनके पेरेंट्स को खूब ताने सुनने को मिलते थे।        

ये भी पढ़ें :  धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड की कैंची, खूनखराबे के सीन को लेकर उठी आपत्ति

एडल्ट इंडस्ट्री के बाद सनी ने बिग बॉस किया. इसके बाद वो स्टार बन गईं. बॉलीवुड में फिल्म जिस्म 2 से कदम रखा. वो रागिनी MMS 2, मस्तीजादे, वन नाइट स्टैंड जैसी फिल्मों के अलावा कई शोज होस्ट कर चुकी हैं। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment