Galaxy Z Fold 8 Ultra समेत नए फोल्डेबल फोन पर भारी डिस्काउंट

साउथ कोरियाई कंपनी Samsung ने बीते महीने ही अपने दो फोल्ड और एक फ्लिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. यह पहली बार है, जब कंपनी ने स्क्रीन मुड़ने वाले तीन स्मार्टफोन एक साथ लॉन्च किए हैं. सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन के नाम Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galax Flip 8 हैं. अब इन स्मार्टफोन की पहली सेल 7 अगस्त से शुरू होने जा रही है.

पहली सेल के साथ ही कंपनी ने बड़े-बड़े डिस्काउंट, डील्स और एक्सचेंज वैल्यू पर भारी सेविंग करने का मौका मिलेगा. पहली सेल के दौरान सभी हैंडसेट MRP से 10 हजार रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं.

कंपनी पुराने फोन को एक्सचेंज करने के बदले में मैक्सिमम 1.05 लाख रुपये तक की सेविंग करने का मौका दे रही है. इंस्टैंट कैशबैक हासिल किया जा सकेगा, जिसके लिए चुनिंदा बैंक के कार्ड का यूज करना होगा.

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत
Samsung alaxy Z Fold 8 Ultra के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 2,04,999 रुपये है, इस कीमत में 12 GB रैम व 256 GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. ऑफिशियल पोर्टल पर 5 हजार रुपये सेव होंगे, जिसके बाद ये कीमत 1,99,999 रुपये होगी.

वहीं, 12 GB+ 512GB वेरिएंट की कीमत 2,24,999 रुपये है. टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 2,64,999 रुपये है, जिसमें 16 जीबी रैम के साथ 1 टीबी स्टोरेज मिलती है.

सैमसंग के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करके मैक्सिमम 1.05 लाख रुपये तक की सेविंग होगी.

Samsung Galaxy Z Fold 8 की कीमत और डील्स
Samsung Galaxy Z Fold 8 एक वाइड स्क्रीन वाला स्मार्टफोन है, जो आपको पासपोर्ट की याद दिला सकता है. मार्केट में इस हैंडसेट को लेकर लोगों में क्रेज है. Galaxy Z Fold 8 Ultra की तुलना में ये आसानी से पॉकेट में फिट हो जाता है. गेमिंग और पढ़ाई करने के लिए वाइड स्क्रीन यूजफुल साबित होगी.

ये भी पढ़ें :  शिंगणापुर का चमत्कारी शनि मंदिर

Samsung Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत 1,84,999 रुपये है, जिसपर 5 हजार रुपये के डिस्काउंट के बाद 1,79,999 रुपये में लिस्ट किया है. इस कीमत में 12GB Ram और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगी. वहीं, 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 5 हजार रुपये की छूट के बाद 1,99,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 5 हजार रुपये के डिस्काउंट के बाद 2,39,999 रुपये है. इस वेरिएंट में 16GB Ram और 1TB स्टोरेज का फायदा मिलता है. सैमसंग के ऑफिशियल पेज पर लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करके मैक्सिमम 1,05,000 रुपये तक की सेविंग कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें :  Kodak की नई बजट Smart TV सीरीज, कीमत सिर्फ 17 हजार से कम

Samsung Galaxy Z Flip 8 की कीमत और डील्स
Samsung Galaxy Z Flip 8 के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये है. इस पर 10 हजार रुपये सेव होंगे, जिसके बाद कीमत 1,24,999 रुपये हो जाएगी. इस कीमत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. वहीं 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये है, 10 हजार की सेविंग होगी और ये कीमत 1,44,999 रुपये में आती है. पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करके 62,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment