CG विधायक पुरंदर ने राष्ट्रपति मुर्मू को दिया नुआखाई पर्व का निमंत्रण

रायपुर.

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में विधायक पुरंदर मिश्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को रायपुर में आयोजित होने वाले नुआखाई पर्व में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया. इस दौरान भाजपा विधायक ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, सामाजिक समरसता और नुआखाई पर्व के सांस्कृतिक महत्व से भी अवगत कराया.

ये भी पढ़ें :  समय खत्म होने के बाद भी नामांकन जमा करने का बनाया दबाव, चुनाव अधिकारी को देख लेने की दी धमकी

विधायक पुरंदर मिश्रा बताया कि नुआखाई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि नई फसल, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पारिवारिक एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है. भगवान श्री जगन्नाथ की पावन परंपरा से जुड़े इस आयोजन का छत्तीसगढ़ में विशेष सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व है. विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू को नुआखाई पर्व में शामिल होने का आमंत्रण देना उनके लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है.

ये भी पढ़ें :  MP बोर्ड 10वीं-12वीं: नकल रोकने के लिए ईमानदारी की पेटी, CCTV और ऐप से होगी सख्त निगरानी

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का सान्निध्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति परंपरा के लिए गौरव का विषय होगा. इससे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को देशभर में नई पहचान मिलेगी. उन्होंने कहा कि नुआखाई पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव है, जो लोगों को अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और अपनी परंपराओं से जोड़ता है. रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाला यह आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम होगा.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment