Royal Enfield का बड़ा ऐलान, 4 सितंबर को लॉन्च होगी नई Himalayan 440; एडवेंचर लवर्स में बढ़ा क्रेज

 नई दिल्ली
एडवेंचर लवर्स के लिए रॉयल एनफील्ड ने एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी अपनी नई बाइक को लेकर आ रही है, जिसे आप मुश्किल रास्तों पर चला सकते हैं. हम बात कर रहे हैं रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440) की, जो नए इंजन के साथ आने वाली है। 

ये बाइक हिमालयन 411 ही होगी, जिसमें एलएस 440 इंजन मिलेगा. ये इंजन स्क्रैम 440 में आता है. यानी रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 से नीचे एक और एडवेंचर बाइक जोड़ेगी. मौजूदा हिमालयन में नया और ज्यादा कटिंग-एज वाला शेरपा 450 लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। 

ये भी पढ़ें :  केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी वृद्धि संभव, सैलरी में आएगा बंपर उछाल, जानें DA Hike पर अपडेट

कब लॉन्च होगी नई बाइक?
रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन 440 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बाइक को टीज किया है. ये बाइक 4 सितंबर 2026 को लॉन्च होगी. इसमें लॉन्ग स्ट्रोक इंजन मिलेगा, जो हिमालयन पोर्टफोलियो में रिलैक्स राइडिंग कैरेक्टर को जोड़ेगा। 

कंपनी ने हिमालयन 411 को रिप्लेस करके जब 450 को लॉन्च किया था, तब कंपनी ने इसमें इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और फीचर्स में अपडेट्स किए थे. ये कंपनी की पहली बाइक थी, जिसमें यूएसडी फोर्क्स (मतलब अपसाइड डाउन फोर्क्स), डीओएचसी 4वी हेड, लिक्विड कूलिंग, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल, टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गूगल मैप्स मिररिंग जैसे फीचर्स दिए गए। 

ये भी पढ़ें :  Royal Enfield की बंपर सेल: 30 दिन में 1.13 लाख बाइक्स बिकीं

क्या होगा बाइक में खास? 
रॉयल एनफील्ड के जारी टीजर में बाइक की शैडो दिख रही है, जो बता रही है कि ये एक एडवेंचर बाइक होगी. इसका डिजाइन स्क्रैम 440 से काफी प्रेरित नजर आएगा. अपकमिंग बाइक में हमें हिमायलन 411 वाला ही फ्यूल टैंक, विंडशिल्ड, अपराइट हैंडलबार और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें :  देवप्रयाग-पौड़ी रोड पर भीषण हादसा, 250 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

इसके अलावा अपकमिंग बाइक में हमें 21 इंच के फ्रंट वील मिलेंगे. डुअल चैनल एबीएस के साथ फ्रंट और रियर दोनों ही डिस्क ब्रेक होंगे. इसमें हिमालयन 450 वाला ही टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा, जो गूगल मैप मिररिंग के साथ आता है. बाइक में 443 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 25.4 बीएचपी की पावर और 35 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment