UP Government Jobs: अब समय पर होंगी सरकारी भर्तियां, वार्षिक कैलेंडर से तय होगी परीक्षा से नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार ने अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मुख्य सचिव एसपी गोयल ने विभिन्न चयन आयोगों और भर्ती बोर्डों को भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने और उन्हें समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत संबंधित संस्थाओं से वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार कर उसी के अनुरूप प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा गया है. जारी हुए निर्देश के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया को केवल परीक्षा आयोजित करने तक सीमित न रखते हुए उसके आगे के चरणों को भी तय समय में पूरा करने पर जोर दिया गया है. परीक्षा, परिणाम, अभिलेखों के सत्यापन और नियुक्ति से जुड़े चरणों में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए लंबित मामलों की नियमित समीक्षा और तेजी से निस्तारण की व्यवस्था पर जोर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें :  MP के तीन जिलों में खुलेगा Oil Seed Hub, किसानों को मिलेगा उन्नत बीज और तकनीक का लाभ

युवाओं के लिए अधिक अवसर 

उन्होंने आगे कहा कि रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. आयोग और भर्ती बोर्ड अपनी स्वायत्तता और नियमों का पालन करते हुए परीक्षा आयोजन, परिणाम, अभिलेख सत्यापन और नियुक्ति की प्रक्रिया तय समय में पूरी करें. इससे न केवल युवाओं को आसानी होगी बल्कि रोजगार के ज्यादा मौके भी मिलेंगे। 

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी का मिशन शक्ति 5.0 प्रदेश में बना जनआंदोलन

परीक्षा के गुणवत्ता से न करें समझौता   
मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी के साथ परीक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. परीक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने तथा चयन आयोगों और भर्ती बोर्डों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है। 

नए अपडेट को लेकर दी गई जानकारी 
बैठक में संबंधित चयन आयोगों और भर्ती बोर्डों के अधिकारियों ने चल रही भर्ती प्रक्रियाओं की प्रगति की जानकारी दी. इनमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड समेत अन्य संबंधित संस्थाएं शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें :  जनता दर्शन में योगी सख्त, बोले- भूमाफियाओं पर एफआईआर कर भेजें जेल

बता दें कि भर्ती परीक्षाओं के लिए अलग-अलग आयोग पहले से अपने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते रहे हैं.  उदाहरण के तौर पर UPPSC की वेबसाइट पर साल 2026 का परीक्षा कैलेंडर उपलब्ध है, जबकि UPSSSC ने भी 2026 की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment