गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष पर निकली भव्य कलश यात्रा, समरसता और सामाजिक एकता का दिया संदेश

लखनऊ

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत श्री जनता हनुमान मंदिर, दीनदयाल नगर, खदरा से हुई, जो विभिन्न मंदिरों से होते हुए सीतापुर रोड स्थित शिव मंदिर, अहीवरनपुर में संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्री जनता हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा श्री राम जानकी मंदिर, माता मंदिर और हाथी बाबा मंदिर होते हुए शिव मंदिर, अहीवरनपुर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

ये भी पढ़ें :  यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि कलश यात्रा का उद्देश्य समाज में सामाजिक समानता, आपसी भाईचारा और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज के विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने की प्रेरणा देते हैं।

ये भी पढ़ें :  बहराइच में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, साधारण कलर प्रिंटर से तैयार हो रही थी करंसी

कलश यात्रा में मुकेश शर्मा, सदस्य विधान परिषद तथा राजीव मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। इसके अलावा पार्षद मुन्ना मिश्रा, अवधेश त्रिपाठी, नगर महामंत्री टिंकू सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, कुमकुम राजपूत, दीपू शुक्ला, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, अभियान संयोजक विशाल गुप्ता, विनय प्रताप, विजय कुमार मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, गौरव अवस्थी, उमा मिश्रा, नीतू सिंह, ममता मिश्रा, प्रीता पाण्डेय, अनीता शुक्ला, दुर्गेंद्र शुक्ला, अनिल गुप्ता, मनीष सिंह, विकास कुमार, अनुज श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share

Leave a Comment