LIC खरीदेगी HDFC Bank में बड़ी हिस्सेदारी, RBI ने दी मंजूरी; शेयरों पर निवेशकों की नजर

   नई दिल्ली
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) और देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC Bank को लेकर बड़ी खबर आई है और इसका असर आने वाले दिनों में दोनों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. दरअसल, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन, एचडीएफसी बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए उसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का अप्रूवल भी मिल गया है. HDFC Bank की ओर से स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी गई है। 

LIC की हिस्सेदारी बढ़कर होगी इतनी
HDFC Bank की ओर से बीते कारोबारी दिन  को बाजार बंद होने के बाद नियामकीय फाइलिंग में ये जानकारी शेयर की गई है. इसमें बताया गया है कि एलआईसी को बैंक में Stake Buying के जरिए अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिल गई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस खरीद के जरिए LIC अपनी हिस्सेदारी को 9.99% तक बढ़ा सकती है। 

ये भी पढ़ें :  जम्मू, पठानकोट से जैसलमेर तक पाक ने दागे रॉकेट-ड्रोन और मिसाइल, S-400 ने किया सबको नाकाम, बौखलाया पाकिस्तान

अभी एचडीएफसी बैंक में कितनी हिस्सेदारी 
भारतीय रिजर्व बैंक की एचडीएफसी बैंक में अभी भी बड़ी हिस्सेदारी है, जिसे वो बढ़ाने के लिए तैयार है. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 14 अगस्त 2026 तक HDFC Bank में LIC की स्टेकहोल्डिंग के मुताबिक, कुल 4.11% हिस्सेदारी थी. अब बीमा दिग्गज को इस आंकड़े में 5.88 फीसदी का इजाफा कर 9.99% तक बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है. बता दें इस खरीदारी के लिए एलआईसी की ओर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास आवेदन जमा कराया गया था। 

ये भी पढ़ें :  हरियाणा विधानसभा के सत्र की पहले दिन की कार्यवाही जारी, राज्यपाल बोले- 2 लाख नए युवाओं को नौकरी

LIC के शेयर पर रखें नजर 
एलआईसी की इस खरीदारी का असर सीधे कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. LIC Share बीते कारोबारी दिन बुधवार को 0.74 फीसदी की उछाल के साथ 413.05 रुपये पर क्लोज हुआ था. बीते कुछ समय से इस बीमा स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है, ऐसे में HDFC Bank में स्टेक बढ़ाने की खबर से शेयर में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें :  LIC की शॉपिंग... RIL, हीरो, टाटा समेत इन कंपनियों में खरीदे 47000 करोड़ रुपये के शेयर

HDFC Bank के शेयर का क्या हाल? 
एचडीएफसी बैंक के शेयर पर नजर डालें, तो बुधवार को ये मामूली गिरावट लेकर 720.65 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था. बीते एक महीने में HDFC Bank Share में करीब 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. वहीं शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के चलते पिछले छह महीने में इस बैंकिंग स्टॉक ने तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है और ये 21 फीसदी फिसला है. कंपनी के शेयर की वैल्यू करीब 192 रुपये प्रति स्टॉक कम हो गई है।  

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment