प्रज्ञाननंदा ने कीमर को हराया, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल से सिर्फ छह अंक दूर

सेंट लुई (अमेरिका)
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर 9-3 की बढ़त हासिल कर ली है। इस तरह से ग्रैंड शतरंज टूर के फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच गए हैं। प्रज्ञाननंदा और कीमर के बीच मुकाबला उतार चढ़ाव वाला रहा। भारतीय खिलाड़ी सफेद मोहरों से खेलते हुए शुरू में नुकसान में दिख रहा था जबकि कीमर का खेल पर नियंत्रण था।

ये भी पढ़ें :  नेहरू-गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों ने आरक्षण का विरोध किया: बावनकुले

प्रज्ञाननंदा ने इसके बाद धीरे-धीरे अपनी स्थिति मजबूत की जबकि कीमर अपनी रणनीतिक चाल में फंस गए। दोनों खिलाड़ियों के पास समय कम बचा था। ऐसे में कीमर ने खेल जारी रखने का रास्ता निकाल लिया, लेकिन दूसरे टाइम कंट्रोल में प्रज्ञाननंदा ने थोड़ी भी नरमी नहीं दिखाई और राजा को चेकमेट करने के करीब पहुंच गए थे। कीमर ने आखिर में अपनी 55वीं चाल पर हार मान ली।

ये भी पढ़ें :  अभिषेक शर्मा का तूफानी धमाका: 1000 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सूर्या भी पीछे रह गए

इस जीत का मतलब यह है कि प्रज्ञाननंदा अब 450000 अमेरिकी डॉलर के टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने से केवल छह अंक दूर है, जिसमें विजेता को 200000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। इसके बाद दो और रैपिड गेम होंगे जिनमें विजेता को चार अंक मिलेंगे और चार ब्लिट्ज गेम होंगे जिनमें जीत हासिल करने पर दो अंक मिलेंगे।

ये भी पढ़ें :  इंग्लैंड टेस्ट से पहले बड़ा झटका: कमिंस-हेजलवुड की गैरमौजूदगी परेशान करेगी ऑस्ट्रेलिया को

दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने अपने हमवतन वेस्ली सो के खिलाफ जीत का सुनहरा मौका गंवा दिया। इन दोनों के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। इस तरह से यह दोनों खिलाड़ी अभी 6-6 से बराबरी पर हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment