श्रीलंका दौरा खत्म, अब 15 दिन बाद अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत; जानें अगली सीरीज का शेड्यूल

नई दिल्ली
 भारत का श्रीलंका दौरा खत्म हो गया है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 1-0 से अपने नाम किया। कोलंबो में हुआ दूसरा टेस्ट भी भारतीय टीम जीत सकती थी। लेकिन सोनल दिनुषा ने नीचे क्रम के बल्लेबाजों के मिलकर श्रीलंका को बचा लिया। आखिरी दिन भारतीय गेंदबाज तीन ही विकेट ले पाए और मैच अंत में ड्रॉ पर खत्म हुआ।

भारत का अगला मैच कब?
श्रीलंका सीरीज खत्म होने के साथ ही फैंस मन में सवाल आने लगे हैं कि भारतीय टीम का अगला मैच कब होगा। तो भारतीय टीम के अगले मुकाबले के लिए आपको करीब 15 दिन इंतजार करना पड़ेगा। भारत की अगली सीरीज अफगानिस्तान से है। तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर को होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भले ही भारत में हो रहा है लेकिन अफगानिस्तान इसका होस्ट रहेगा।

ये भी पढ़ें :  आयरलैंड ने टी20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका को पहली बार हराकर रचा इतिहास

अगला टेस्ट मै 19 नवंबर से
भारतीय टीम का अगला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड से है। टीम नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिल रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा। वहीं दूसरे मैच क्राइस्टचर्च में होगा। टीम इंडिया के लिए यह दौरा मुश्किल होने वाला है। न्यूजीलैंड में घर में आकर टीम इंडिया को 2024 में क्लीन स्वीप किया था। वहीं न्यूजीलैंड में पिछले दो दौरों पर भारत को 4 मैचों में 3 हार मिली है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा।

ये भी पढ़ें :  भारत ने यूक्रेन को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल की उम्मीदें जिंदा रखीं

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद भारत के लिए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाना काफी मुश्किल हो गया है। अगर टीम न्यूजीलैंड में एक भी मैच हार जाती है तो फाइनल में जाने की उम्मीद खत्म हो जाएगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज
वनडे की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम सितंबर के अंत में भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। इसका पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को मुल्लांपुर में मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें :  स्कूल जाइए और कप्तानी सीखिए… न्यूज़ीलैंड से वनडे सीरीज़ हार के बाद शुभमन गिल को किसने दी खरी-खरी?

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment