दिल्ली SIR के बाद 3 दिन में 5.40 लाख दावे-आपत्तियां, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए 2.21 लाख आवेदन

नई दिल्ली
दिल्ली में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद महज तीन दिनों में 5.40 लाख क्लेम और आब्जेक्शन और आवेदन प्राप्त हुए हैं। 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होने के बाद 2 सितंबर तक नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के 2,21,806 आवेदन मिले हैं।

वहीं वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत 51,556 आवेदन आए हैं। वोटर लिस्ट में संशोधन के लिए फॉर्म -S के 2,65,396 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा विदेश में रहने वाले इंडियन वोटर्स के लिए फॉर्म-6ए के 1,372 आवेदन मिले हैं।

ये भी पढ़ें :  NEET UG पर बड़ा फैसला: पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द, जांच CBI को सौंपी गई

नाम जोड़ने के सबसे ज्यादा आवेदन आए साउथ वेस्ट जिले से
मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली के अनुसार, सबसे ज्यादा फॉर्म-6 आवेदन साउथ वेस्ट जिले में 25,3 25,332 प्राप्त हुए हैं। इसके बाद साउथ-ईस्ट में 25,795 और साउथ जिले में 22,522 आवेदन आए है। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के सबसे ज्यादा 11,626 आवेदन साउथ ईस्ट जिले में मिले हैं।
3,275 आवेदन ईस्ट जिले से हुए प्राप्त
वहीं, फॉर्म-S के जरिए वोटर लिस्ट में सुधार के सबसे अधिक 33,275 आवेदन ईस्ट जिले से प्राप्त हुए हैं। SIR के तहत 31 अगस्त से 30 सितंबर तक क्लेम और ऑब्जेक्शन दाखिल किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  विदेशों में छाया भारतीय व्हिस्की का जलवा, कई ब्रांड्स ने जीते इंटरनेशनल अवॉर्ड्स

तुगलकाबाद विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा नाम हटे
बता दें कि दिल्ली की तुगलकाबाद विधानसभा सीट में सर्वाधिक नाम हटे हैं। यहां 1,92,419 वोटर्स हैं। इनमें 1,00,345 वोटर्स के नाम ड्राफ्ट रोल में हैं, जबकि 92,074 वोटर्स के नाम लिस्ट में नहीं हैं। अगर 2025 विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो 2,04,802 वोटर्स में से 1,14,402 ने मतदान किया था। यहां पिछले साल वोट डालने वालों की संख्या के बराबर लोगों के नाम तक नहीं जुड़े हैं। इसी तरह ओखला में 3,62,813 वोटर्स में से 1,96,362 के नाम लिस्ट में हैं, जबकि 1,64,451 के नाम कट गए हैं।

ये भी पढ़ें :  चक्रवात ‘शक्ति’ 100 KM/H की रफ्तार से आगे बढ़ा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment