वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफगानिस्तान T20 सीरीज में रच सकते हैं इतिहास

नई दिल्ली
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. तीन टी-20 मैचों की सीरीज में भारत के 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. वैभव सूर्यवंशी के पास टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक जमाने का मौका होगा. इस समय  यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस के नाम है जिन्होंने  नामीबिया के खिलाफ महज 52 गेंदों में शतक ठोककर सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने,  प्रीटोरियस की उम्र इस समय 20 साल और 161 दिन है. ऐसे में अगर वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने में सफल रहे तो वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। 

ये भी पढ़ें :  पीसीबी ने मुझे बेइज्जत किया, जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तानी टीम का कोचिंग पद छोड़ने के बाद सनसनीखेज आरोप लगाए

T20I में सबसे कम उम्र में शतक: (फ़ुल-मेंबर टीमें)

    साउथ अफ्रीका- 20 साल 161 दिन – लुआन-ड्रे प्रेटोरियस बनाम नामीबिया, 2026
    अफगानिस्तान- 20 साल 337 दिन – हज़रतुल्लाह ज़ज़ई बनाम आयरलैंड, 2019
    भारत- 21 साल 279 दिन – यशस्वी जायसवाल बनाम नेपाल, 2023
    जिम्बाब्वे- 21 साल 324 दिन – ब्रायन बेनेट बनाम तंजानिया , 2025
    भारत- 22 साल 5 दिन – तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, 2024

ये भी पढ़ें :  आईपीएल 2025 ऑक्शन में क्रिकेट जगत के वो 5 बड़े नाम जो रहे गए अनसोल्ड

बता दें कि हाल ही में वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे, ऐसा कर वैभव ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. जिस अंदाज में वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं. उससे कहीं न कहीं यह उम्मीद जरूर बंधी है कि 15 साल का यह बैटर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाला बल्लेबाज बन सकता है। 

अबतक वैभव ने 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलकर कुल 193 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज है. वैभव ने टी-20 इंटरनेशनल में 189.21 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने का कमाल कर दिखाया है। 

ये भी पढ़ें :  वैभव-जैमीसन विवाद गरमाया: IPL ने दी सजा, फर्ग्यूसन ने किया बचाव

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

    पहला टी20 मैच: 13 सितंबर 2026 (शाम 7:00 बजे) – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली 
    दूसरा टी20 मैच: 15 सितंबर 2026 (शाम 7:00 बजे) – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
    दूसरा टी20 मैच: 15 सितंबर 2026 (शाम 7:00 बजे) – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment