सात्विक-चिराग की चीन मास्टर्स में धाक, मलेशियाई जोड़ी को हराकर तीसरी बार फाइनल में पहुंचे

शेनजेन
भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी ने शनिवार को शानदार रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुए मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी कियोंग को तीन गेम में हराकर तीसरी दफा चीन मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी इस सत्र के अपने दूसरे खिताब से अब सिर्फ एक जीत दूर है।

ये भी पढ़ें :  रोहित शर्मा कर सकते हैं ओपनिंग, टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर उलट-पलट, इस नंबर पर खेल सकते हैं केएल राहुल

सात्विक-चिराग की दुनिया की पांचवें नंबर की जोड़ी ने दूसरे गेम में लड़खड़ाने के बाद जोरदार वापसी की और 29वीं रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी को एक घंटे पांच मिनट में 21-15, 18-21, 21-11 से हराया। भारतीय जोड़ी 2023 और 2025 के चरण में उपविजेता रही थी।

मैच से पहले सात्विक और चिराग का नूर और टैन के विरुद्ध जीत का रिकार्ड 2-0 था। भारतीय जोड़ी ने मलेशियाई खिलाड़ियों को 2024 थाईलैंड ओपन और 2025 मलेशियन ओपन में हराया था। सैंतीस वर्षीय टैन अनुभवी डबल्स खिलाड़ी हैं। उन्होंने रियो ओलिंपिक में गो वी शेम के साथ रजत पदक जीता था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment