Tata Osprey लॉन्च: सनरूफ से क्रूज कंट्रोल तक, फीचर्स की भरमार; जानें कीमत और खासियतें

नई दिल्ली

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड ने अपनी नई कार Tata Osprey को लॉन्च कर दिया है. कंपनी की ये कार Tata Nexon जैसी ही है. इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं. Tata Osprey कॉम्पैक्ट SUV पैनोरमिक सनरूफ, Bi-LED हेडलैंप्स के अलावा LED DRLs, X-ग्राफिक फुल LED टेललाइट्स और स्टाइलिश 16-इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स से लैस है. कंपनी ने इसे अफ्रीकी बाजार में पेश किया है। 

Tata Osprey की कीमत
आपको बता दें कि Osprey नाम दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले पक्षी से इंस्पायर्ड है. ये अपनी तेज नजर, ताकत और एडेप्टेशन कैपिबिलिटी के लिए जानी जाती है.  रिपोर्ट के अनुसार, इसकी कीमत R249,900 (लगभग 14.78 लाख रुपये) से शुरू होती है. नई Osprey के साथ, Tata Motors ने दक्षिण अफ्रीका में अपनी नई ग्लोबल, कस्टमर-फेसिंग ब्रांड पहचान TATA.CARS का भी अनवील किया है। 

ये भी पढ़ें :  अपने फैसले कम क्यों? विदेशों का हवाला क्यों दें—अगले CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

Tata Osprey के फीचर्स
केबिन के अंदर, इस SUV में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लव बॉक्स और एक 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इसके साथ वायरलेस फोन चार्जर, पैसिव एंट्री के साथ पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, और A-टाइप व C-टाइप USB चार्जिंग पोर्ट्स मिलते हैं. सुरक्षा और सेफ्टी के लिए, इस SUV में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिए गए हैं.  साथ में आपको फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, ऑटो हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360° HD सराउंड व्यू सिस्टम मिलेगा। 

ये भी पढ़ें :  Breaking…SI समेत अन्य पदों पर होगी भारी भर्ती, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, कई पदों पर भर्ती को लेकर आदेश जारी

को 4 वैरिएंट्स में उपलब्ध करवाया गया है. इसको कस्टमर्स Smart+ MT, Smart+ DCA, Creative DCA और Creative+ PS DCA वैरिएंट में खरीद सकते हैं. इसमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इसे 5-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCA) के साथ जोड़ा गया है। 

ये भी पढ़ें :  Tata Cars होंगी महंगी! 1 जुलाई से Punch, Tiago से Safari तक बढ़ेंगी कीमतें, जानें कितना पड़ेगा असर

क्या है TATA.CARS? 
प्रोडक्ट लॉन्च के साथ, TM
PVL ने अपनी यूनिफाइड कस्टमर-फेसिंग ग्लोबल रिटेल ब्रांड पहचान TATA.CARS पेश की है. इसे हैचबैक, सेडान, SUVs और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सहित अपने पूरे पैसेंजर पोर्टफोलियो को एक ही छत के नीचे लाने के लिए डिजाइन किया गया है. Osprey अब ब्रांड के लोकल शोरूम पोर्टफोलियो में शामिल हो गई है. इसमें पिछले साल पेश की गई Harrier, Curvv, Punch और Tiago पहले से शामिल हैं। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment