CM के सुपुत्र बनेंगे डिप्टी सीएम? इस राज्य में बड़े फेरबदल के आसार

 मदुरै

तमिलनाडु की द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (DMK) सरकार में बड़े फेरबदल के आसार हैं। हालांकि, इसे लेकर लंबे समय से अटकलों का दौर जारी है और अब मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। फिलहाल, उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि किन विभागों में बदलाव होंगे, लेकिन संभावनाएं जताई जा रही हैं कि उनके बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें :  यूपी में पराली और कचरे से बनेगा हवाई जहाज का ईंधन, योगी कैबिनेट ने नई नीति को दी मंजूरी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने संकेत दिया कि खेल मंत्री एवं उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा और मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा। जब पत्रकारों ने स्टालिन से मंत्रिमंडल में फेरबदल और कुछ समय से उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘कोई निराशा नहीं होगी, बदलाव होगा।’

एक अन्य सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तरपूर्व मॉनसून से निपटने के लिए तैयार है और राज्य के मुख्य सचिव ने पहले ही शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा की है और वह भी अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें :  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिए बांग्लादेश के साथ एकदिवसीय सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान

विपक्ष की उनकी अमेरिकी यात्रा के दौरान हासिल किए निवेश पर श्वेत पत्र लाने की मांग पर स्टालिन ने कहा कि उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने पहले ही एक बयान दिया है और ‘वह भी अपने आप में एक श्वेत पत्र है।’ स्टालिन की अमेरिकी यात्रा के दौरान राज्य सरकार ने 18 कंपनियों के साथ कुल 7,616 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।

ये भी पढ़ें :  रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल, 2027 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर संशय

उदयनिधि ने 18 सितंबर को कहा था कि उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने संबंधी फैसला मुख्यमंत्री स्टालिन लेंगे और अगले ही दिन तमिलनाडु के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री टी.एम. अंबारासन ने कहा था कि उदयनिधि को जल्द ही उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment