विघ्नहर्ता भगवान गणेश की भक्ति में रमा संजय श्रीवास्तव का निवास’

रायपुर 

छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ’’ संजय श्रीवास्तव’’ ने अपने निज निवास ’’न्यू शांति नगर, रायपुर’’ में विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान गणेश जी की स्थापना की।

इस अवसर पर श्रीवास्तव एवं उनके परिवारजनों ने भगवान गणेश जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान गणेश को मोदक एवं विभिन्न प्रकार के नैवेद्य अर्पित किए गए।

ये भी पढ़ें :  रैम्प योजना अंतर्गत उद्यमियों के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ’’भगवान गणेश बुद्धि, विवेक, शुभता और मंगल के प्रतीक हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश के स्मरण और पूजन से करने की हमारी सनातन परंपरा रही है।’’ गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ने का पर्व भी है।

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर में होली के पहले धारदार हथियार लेकर घूम रहे बदमाशों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश सभी के जीवन से विघ्न.बाधाओं को दूर करें और प्रदेशवासियों के जीवन में सुखए शांतिए समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आएं। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

इस अवसर पर परिवारजन, शुभचिंतक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। पूरे परिसर में ’गणपति बप्पा मोरया’’ के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Share

Leave a Comment