PM मोदी की चाय की दुकान की यादें, 73 वर्षीय सुधा शर्मा ने सुनाया 1957-58 का किस्सा

कोटा
चांदी जैसी चमकदार केतली, हाथ में गिलास और पिता के साथ रेलवे के वेटिंग रूम में बैठकर चाय पीने की यादें कोटा निवासी 73 वर्षीय सुधा शर्मा के जेहन में आज भी ताजा हैं। सुधा के अनुसार, यह चाय गुजरात के वडनगर में मोदी परिवार की चाय की दुकान से आती थी। उस समय उनके पिता वीपी तिवारी वडनगर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात थे।

सुधा शर्मा ने ‘पत्रिका’ से बातचीत में बताया कि यह बात वर्ष 1957-58 की है। उस समय वे पांचवीं कक्षा में पढ़ती थीं। उनके पिता वडनगर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर थे और उनकी नौकरी के चलते परिवार का जुड़ाव वडनगर से था। सुधा के मुताबिक, उस दौर में वडनगर में मोदी परिवार की लकड़ी की चाय की एक दुकान हुआ करती थी।

ये भी पढ़ें :  गॉल टेस्ट में भारत की रणनीति पर उठे सवाल, डोड्डा गणेश बोले- दो पुछल्लों के साथ बैटिंग क्यों की?

वडनगर रेलवे स्टेशन पर मोदी टी स्टॉल का फाइल फोटो
सुधा बताती हैं कि नरेंद्र मोदी और परिवार के अन्य सदस्य बचपन में इसी दुकान पर चाय बनाने और बेचने का काम करते थे। बच्चे नेकर पहनकर चाय लेकर रेलवे स्टेशन भी आया करते थे। उस समय स्टेशन पर पिता के साथ रहना और वहां आने वाली चाय को देखना सुधा के बचपन का हिस्सा था। हालांकि उस वक्त यह उनके लिए रोजमर्रा की बात थी, लेकिन आज इतने साल बाद वही छोटे-छोटे पल उनकी यादों में खास जगह रखते हैं।

पिता को पसंद थी दुकान की चाय
सुधा शर्मा के अनुसार, उनके पिता को मोदी परिवार की दुकान की चाय काफी पसंद थी। वे अक्सर वहीं से चाय मंगवाते थे। चाय चमकदार केतली में रेलवे स्टेशन पहुंचती थी। पिता के साथ वेटिंग रूम में बैठकर चाय पीना सुधा के लिए बचपन की एक खास याद बन गया।

ये भी पढ़ें :  PM मोदी को CM भजनलाल का खास तोहफा, 11 नेशनल अवार्ड जीत चुके परिवार की अनोखी कारीगरी

कोटा निवासी सुधा
सुधा बताती हैं कि आज भी जब वे गुजरात के वडनगर जाती हैं तो उस जगह को जरूर देखती हैं, जहां कभी मोदी परिवार की चाय की दुकान हुआ करती थी। उनके लिए वह जगह बीते समय और बचपन की यादों से जुड़ी हुई है।

वडनगर से जुड़ीं बचपन की यादें
सुधा ने पांचवीं कक्षा तक गुजराती माध्यम से पढ़ाई की। वडनगर का हाटकेश्वर महादेव मंदिर भी उनकी बचपन की स्मृतियों का हिस्सा है। वडनगर से जुड़ी कई यादें आज भी उनके साथ हैं। वे कहती हैं कि वडनगर उनके लिए सिर्फ एक शहर नहीं है, बल्कि पिता की नौकरी और बचपन के उन दिनों से जड़ी जगह है, जिन्हें वे आज भी अपने मन में संजोकर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में तीन साल की बच्ची की सफल सर्जरी, डॉक्टरों ने कान में फिट किया AI-बेस्ड डिवाइस

CM भजनलाल ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें राज्य की जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 साल पहले जनसेवा से शुरू हुई प्रधानमंत्री की यात्रा लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास को नई ऊर्जा मिली है, जनकल्याणकारी योजनाओं से लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और युवाओं के हित में उठाए गए कदमों से सरकार में उनका विश्वास मजबूत हुआ है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment